देश

बिहार के बाद अब गुजरात जाएँगे बाबा बागेश्वर, भड़के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला, बोले- फर्जी चमत्कार के नाम पर खेल कर रही BJP

बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में हुए पटना में कार्यक्रम के बाद गुजरात दौरे को लेकर लेकर सियासत तेज हो गई है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात में लगने वाले दरबार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला बीजेपी पर हमलावर दिख रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नौटंकी करने वाले बाबा की बीजेपी मार्केंटिंग करती है. राजनीति में धर्म का इस्तेमान नहीं होना चाहिए.

धर्म के नाम पर ठगी

बाबा बागेश्वर के गुजरात दौरे को लेकर पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने BJP पर राजनीति में धर्म के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि, “यह सब बीजेपी की मार्केटिंग है, धर्म के नाम पर ठगी करने वाले भूखे नहीं रहते.” बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात के तीन शहरों में दरबार लगाने जा रहे हैं. इनमें सूरत, अहमदाबाद और राजकोट शामिल हैं.

वैज्ञानिक युग में ऐसी बातों की कोई गुंजाइश नहीं

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात के दौरे को लेकर जब गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से पूछा गया कि उनके आने पर आप क्या कहना चाहेंगे? तो उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात दौरा बीजेपी की मार्केटिंग है. हमारे देश में धर्म के नाम पर देशद्रोह करने वाले भूखे नहीं रहते. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि बीजेपी फर्जी चमत्कार के नाम पर खेल कर रही है, वैज्ञानिक युग में ऐसी बातों की कोई गुंजाइश नहीं है.

भाजपा ने आरोपों को किया खारिज

वहीं पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के इस बयान के बाद गुजरात में राजनीति माहौल काफी गरम हो गया है. शंकर सिंह वाघेला को बयान को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने कहा कि शंकर सिंह वाघेला को किसी ने गलत जानकारी दी है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात का दौरा बीजेपी ने आयोजित नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: “क्या मैं आपसे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूं?”- शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की व्हाट्सएप चैट आई सामने

बता दें कि बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुजरात के सूरत में 26 और 27 मई को नीलगिरी मैदान में अपना दरबार लगाएंगे. इसके बाद बाबा बागेश्वर 29 और 30 मई को अहमदाबाद के चाणक्यपुरी और 1 जून और 2 जून को राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में अपना दरबार लगाने जा रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago