लाइफस्टाइल

अगर बरसात के मौसम में आपकी भी आंखें हो रही हैं लाल? तो इन 2 चीजें को पानी में मिलाकर धोएं, मिलेगी राहत

Eye Infection: बदलते मौसम के साथ कई प्रकार के बैक्टीरिया-वायरस भी बढ़ने लगते हैं जिससे कई तरह की संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं. बरसात आते ही सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं तो बढ़ती ही है, साथ में आंखों में भी इंफेक्शन होने लगता है. कंजंक्टिवाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियां इस मौसम में आम हो जाती हैं. वायरल कंजंक्टिवाइटिस के कारण आंखों में सूजन, लालीमा, जलन और खुजली भी हो सकते हैं. हालांकि कुछ घरेलू उपाय कर इस परेशानी से राहत पायी जा सकती है. आइए जानते हैं कि मानसून में ये दिक्कतें क्यों बढ़ जाती हैं और इनसे बचाव के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं?

जानें डॉक्टर का राय

वहीं डॉक्टर का कहना है कि मानसून के दिनों में बढ़ी हुई नमी और दूषित पानी के संपर्क में आने के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के कारण आंखों में चिपचिपापन, पीला स्राव और सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

बरसात के दिनों में आंखों में होने वाली किसी भी समस्या के जोखिम को कम करने के लिए कुछ सावधानियों का ध्यान रखना आवश्यक है. हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना, आंखों को बार-बार छूने से बचना और सुरक्षात्मक चश्मे पहनना आवश्यक हो जाता है. आयुर्वेद में आंखों का संक्रमण ठीक करने के लिए त्रिफला, गुलाब जल को काफी कारगर माना गया है. त्रिफला का क्वाथ तैयार कर उससे आंखें धोने से तेजी से राहत मिलती है. इन चीजों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.

क्या है कंजक्टिवाइटिस?

कंजक्टिवाइटिस आंखों का संक्रमण होता है जिसमें आंख के सफेद भाग में सूजन आ जाती है. इस हिस्से में हजारों ब्लड वैसल्स होती हैं जो सूज जाती हैं और इसके चलते आंखों का सफेद भाग लाल दिखाई देने लगता है. अगर इसमें बैक्टारियल इंफेक्शन हो जाए तो ये ज्यादा गंभीर हो सकता है.

2 चीजों से मिलेगी राहत

आंखों का संक्रमण होने पर या कंजक्टिवाइटिस की सूरत में दो चीजें काफी राहत पहुंचा सकती हैं. त्रिफला और गुलाब जल से आंखों को धोने से काफी राहत मिलती है. त्रिफला का इस्तेमाल करने के लिए इसका क्वाथ बनाना जरूरी है. इसके लिए एक गिलास साफ पानी में 2 चुटकी त्रिफला चूर्ण डालकर उबालें.

पानी गुनगुना होने के बाद उसे सूती कपड़े की 6-8 परत बनाकर छान लें. इससे चूर्ण का कोई भी कण पानी में नहीं रहेगा. इसके बाद तैयार त्रिफला क्वाथ से संक्रमित आंखों को धोएं. ऐसा दिन में दो बार करने से काफी आराम मिलेगा. इसी तरह गुलाब जल को सीधा पानी में डालकर भी आंखें छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपके भी घर में रखे केले सड़ जाते हैं? तो यहां जानिए उन्हें फ्रेश रखने की Tips

इन मौसम में इन चीजों का रखें ध्यान

  • आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ प्रभावी उपायों का पालन करना जरूरी हो जाता है.
  • आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए. दूषित हाथों के माध्यम से कीटाणु और बैक्टीरिया आंखों में प्रवेश करके संक्रमित कर सकते हैं.
  • चेहरे के लिए अलग-अलग तौलिया रखें, इसे किसी के साथ साझा न करें.
  • जलभराव वाले स्थानों पर न जाएं, क्योंकि यहां पर विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस अधिक हो सकते हैं.
  • डॉक्टर के पर्चे के बिना आंखों के लिए किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें.
  • संक्रमण की आशंका को कम रखने के लिए आंखों पर मेकअप न लगाएं.
  • अपने चेहरे को साफ पानी से धोते रहें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

42 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

4 hours ago