सचिन मीणा और सीमा हैदर (फाइल फोटो)
Seema Haider-Sachin: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं. वे दोनों एक-दूसरे से ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए मिले थे. उसके बाद उनमें नजदीकियां बढ़ी और फिर प्यार हो गया. उनकी लव स्टोरी भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा में है. वहीं, इस बीच सीमा और सचिन को गुजरात के एक बिजनेसमैन के द्वारा नौकरी का ऑफर मिला है. कारोबारी सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये महिने का देने को तैयार है यानी कि सालाना 6-6 लाख रुपये का पैकेज. बता दें कि सचिन और सीमा की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पहले उन्हें फिल्म में भी काम करने का ऑफर मिल चुका है.
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सीमा हैदर और सचिन रह रहे हैं. इस दौरान यह खबर आई कि वे दोनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. वहीं, इस बीच उन्हें नौकरी का ऑफर मिला है. दरअसल, सोमवार की रात उनके घर पर एक अनजान पत्र(चिट्ठी) आया. अनजान पत्र को देखकर वहां हड़कंप मच गया. बताया गया कि सीमा उस पत्र को खोलना चाहती थी लेकन उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया. उन्हें लगा कि उस पत्र में कोई धमकी वाली बात कही गई होगी.
हालांकि, इस पत्र के बारे में पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों को बताया. जब अधिकारियों के आदेश पर पत्र को खोला गया तो मालूम हुआ कि सीमा हैदर और सचिन को गुजरात के एक कोराबारी ने नौकरी का ऑफर दिया है. दोनों को 50-50 हजार रुपये महीने की सैलरी देने की बात कही गई है.
पत्र में यह भी लिखा हुआ था कि सचिन और सीमा कभी भी गुजरात पहुंचर नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, बहस की तारीख तय, जानें कौन दल हैं किसके साथ
आपको बता दें कि इस नौकरी वाले ऑफर से पहले सीमा और सचिन को फिल्म का भी ऑफर मिल चुका है. फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन को अपनी फिल्म में कलाकार के रूप में काम करने का ऑफर दिया था. बताया गया कि वे सीमा-सचिन के घर आकर एडवांस चेक देने को भी तैयार थे लेकिन इस ऑफर को लेकर दोनों के घर वालों ने कहा था कि जब तक सचिन और सीमा की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक वे वैसा कुछ भी नहीं करेंगे.
बता दें कि सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आ गई थी, जो एक अवैध तरीका था. अब इसी मामले की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…