jammu and kashmir
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक से पठानकोट की तरफ चल पड़ी. कारण जो सामने आया वो यह था की ट्रेन ढलान के कारण धीरे धीरे बिना ड्राइवर के आगे बढ़ने लगी थी, जिसके बाद बिना ड्राइवर के ट्रेन लगभग 84 किलोमीटर तक दौड़ लगाती रही. इस घटना ने रेलवे के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.
कड़ी मशक्कत के बाद जल्दी जल्दी में ट्रेन को पंजाब के मुकेरियां में ऊंची बस्सी के पास रोका जा सका. जम्मू के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.जाँच में दोषी पाए जानेपर किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा.
सुचना के अनुसार, यह घटना रविवार की सुबह तकरीबन 7:10 बजे की है. कठुआ में ड्राइवर ने ट्रेन नंबर 14806R को रोका था. यहां ड्राइवर ट्रेन से उतरकर चाय पीने के लिए चला गया और उतरने से पहले ड्राइवर रेलगाड़ी में हैंड ब्रेक (Hand Break) लगाना भूल गया जिसके कारण ट्रेन खुद ब खुद धीरे धीरे आगे बढ़ती गयी और देखते ही देखते ट्रैन ने स्पीड पकड़ लिया और फिर 84 किलोमीटर चलने के बाद ट्रेन को रोका जा सका.गनीमत यह रही कि रेलवे ट्रैक पर सामने से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी,जिसके कारण एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था जो टल गया . इस घटना में किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है.
रेलवे विभाग ने भी इस मामले की जांच करने के लिए आदेश दें दिए हैं और कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है और जांच के सम्बन्ध में फिरोजपुर भेजी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…