Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रेन से उतरकर चाय पीने के लिए चला गया ड्राइवर… उधर पटरियों पर दौड़ी मालगाड़ी, वीडियो वायरल

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक से पठानकोट की तरफ चल पड़ी. ट्रेन ढलान के कारण बिना ड्राइवर के आगे बढ़ने लगी थी.

jammu and kashmir

jammu and kashmir

Edited by Akansha

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक से पठानकोट की तरफ चल पड़ी. कारण जो सामने आया वो यह था की ट्रेन ढलान के कारण धीरे धीरे बिना ड्राइवर के आगे बढ़ने लगी थी, जिसके बाद बिना ड्राइवर के ट्रेन लगभग 84 किलोमीटर तक दौड़ लगाती रही. इस घटना ने रेलवे के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.

कड़ी मशक्कत के बाद

कड़ी मशक्कत के बाद जल्दी जल्दी में ट्रेन को पंजाब के मुकेरियां में ऊंची बस्सी के पास रोका जा सका. जम्मू के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.जाँच में दोषी पाए जानेपर किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा.

ये भी पढ़ें:‘सुदर्शन ब्रिज विकसित भारत की इंजीनियरिंग…’ पीएम मोदी बोले- भगवान कृष्ण ने मेरे ही हाथों सेतु का निर्माण लिखा था

ड्राइवर की लापरवाही से हुई घटना

सुचना के अनुसार, यह घटना रविवार की सुबह तकरीबन 7:10 बजे की है. कठुआ में ड्राइवर ने ट्रेन नंबर 14806R को रोका था. यहां ड्राइवर ट्रेन से उतरकर चाय पीने के लिए चला गया और उतरने से पहले ड्राइवर रेलगाड़ी में हैंड ब्रेक (Hand Break) लगाना भूल गया जिसके कारण ट्रेन खुद ब खुद धीरे धीरे आगे बढ़ती गयी और देखते ही देखते ट्रैन ने स्पीड पकड़ लिया और फिर 84 किलोमीटर चलने के बाद ट्रेन को रोका जा सका.गनीमत यह रही कि रेलवे ट्रैक पर सामने से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी,जिसके कारण एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था जो टल गया . इस घटना में किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है.

ट्रेन एक्सीडेंट मामले में जांच के लिए टीम गठित

रेलवे विभाग ने भी इस मामले की जांच करने के लिए आदेश दें दिए हैं और कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है और जांच के सम्बन्ध में फिरोजपुर भेजी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital