देश

‘सुदर्शन ब्रिज विकसित भारत की इंजीनियरिंग…’ पीएम मोदी बोले- भगवान कृष्ण ने मेरे ही हाथों सेतु का निर्माण लिखा था

PM Narendra Modi Dwarka Speech Update: पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने आज सुबह बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद 2 किमी. से अधिक लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम ने समुद्र में स्कूबा डाइविंग की. इस दौरान पीएम ने समुद्र में डूबी द्वारिका नगरी के दर्शन किए. उन्होंने इसके अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किए. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि समुद्र में डूबी द्वारिका के दर्शन करना दिव्य अनुभव था. मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।

इसके बाद पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सुदर्शन सेतु द्वारका के लोगों और श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाएगा. यह सेतु सिर्फ एक ब्रिज नहीं बल्कि विकसित होते भारत की इंजीनियरिंग का भी कमाल है. मैं तो चाहूंगा कि देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को एक बार यहां आकर पुल का अध्ययन करना चाहिए. इस पुल के निर्माण में जुटे श्रमिकों और इंजीनियर की पूरी टीम को मैं बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के वैभव की तस्वीरें मेरे सामने घूम रही है. मैं आज द्वारका के समुद्र में काफी देर रहा. मैंने वहां डूबी हुई द्वारिका नगरी के दर्शन किए. 2017 में मुझे ही इस पुल के शिलान्यास करने का अवसर मिला था आज उद्घाटन करने का अवसर भी मुझे ही मिला.

पीएम ने कहा कि जब मैं यहां का सीएम था तब यहां से दुनियाभर में सामान निर्यात किया जाता था. अब पुल के बन जाने से ओखा एक बार फिर दुनिया के नक्शे पर आ गया है. पीएम ने कहा कि मैंने तत्कालीन यूपीए सरकार के समय इस ब्रिज को बनाने की बार-बार वकालत की थी लेकिन हर बार मुझे निराशा मिला. तब मैंने सोच लिया था कि यह काम मुझे ही करना है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago