देश

जौनपुर के बाद बसपा ने बस्ती का भी प्रत्याशी बदला, दयाशंकर मिश्र की जगह इन्हें मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट जहां काट कर उनकी जगह पर जौनपुर से मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. वहीं बसपा ने अब यूपी की बस्ती लोकसभा सीट का प्रत्याशी भी बदल दिया है. बस्ती से अब दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल को पार्टी ने टिकट दिया है. वहीं पार्टी के इस फेरबदल से विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को तगड़ा झटका लगा है.

जौनपुर की एक एमपी/एमएलए अदालत ने बीते 6 मार्च को नमामि गंगा परियोजना के प्रबंधक अभिनव सिंघल के अपहरण और जबरन वसूली के साल 2020 के एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है. जौनपुर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में, 25 मई को मतदान होगा.

 

Rohit Rai

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

43 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

50 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago