देश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने जताई बीजेपी विधायकों को सस्पेंड करने की आशंका

भाजपा के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी का डेलीगेशन राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात किया. हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की और सदन में वित्तीय बजट के लिए मत विभाजन की मांग की.

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, “पिछले कुछ समय से विधानसभा में जो घटनाक्रम चल रहा है उसकी जानकारी हमने राज्यपाल को दी है. राज्यसभा चुनाव में जो परिणाम आया, जो वर्तमान स्थिति है उसे देखें तो कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस हमारी वजह से नहीं, अपनी वजह से संकट में है. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कांग्रेस ने जनादेश खो दिया है.”

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही मौजूदा सरकार के बहुमत पर भी सवाल लग गया. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर उलटफेर किया था.

भाजपा विधायकों को कर सकते हैं सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, “राज्यपाल से मुलाकात कर हमने अपनी बात रखी है. हमें आशंका है कि वे भाजपा के विधायकों को विधानसभा में सस्पेंड कर सकते हैं. कल कांग्रेस के जिन विधायकों ने भाजपा को वोट दिया उन्हें नोटिस जारी हुआ है और उन्हें भी विधानसभा में सस्पेंड करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं.”

इसे भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में दर्दनाक हादसा, चट्टान का एक हिस्सा धंसने से चार मजदूरों की मौत

68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले. टाई-ब्रेकर के रूप में ड्रॉ निकाले जाने के बाद जीत बीजेपी प्रत्याशी की हुई. हिमाचल भाजपा के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर के इस दावे के मद्देनजर यह जीत और भी नुकसानदायक है क्योंकि सुक्खू सरकार सदन में अल्पमत में आ गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago