मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद
BSP: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ लखनऊ में बैठक की. इस बैठक में मायावती के अलावा भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) भी मौजूद रहे. इसके अलावा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी नजर आए. बैठक में 28 राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक,मायावती ने बैठक में ही अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है. अब आगामी लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है.
बता दें कि आकाश आनंद अभी बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं और मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. इससे पहले शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया था. दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद थे.उनको निलंबित किए जाने की जानकारी बसपा ने ही मीडिया को दी.
सांसद दानिश अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे,जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 12 माल, एवेन्यू लखनऊ स्थित कार्यालय ने अली का निलंबन किया. इस बारे में आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है.
दानिश अली पिछले कई महीनों से चर्चा में थे.संसद में विशेष सत्र के दौरान दानिश अली और भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की तू तू-मैं मैं हुई थी.रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. उसके बाद सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी. हाल में ही बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली.
Team India Records: साल 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने टी20…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि…
Google Maps Android update: Google Maps में जल्द नया High-Visibility Mode आ सकता है. जानें…
Rohtak Gang War: हरियाणा के रोहतक में खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर रात करीब…
H-1B Visa: H-1B वीजा पर सख्ती का उल्टा असर पड़ सकता है. केटो इंस्टीट्यूट की…
Ghaziabad News: करोड़ों के ट्रैवल बिजनेस और इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए गाजियाबाद की…