देश

दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ में आग के बाद जहरीले धुएं से स्थानीय निवासियों को हो रही सांस लेने में दिक्कत

पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर ‘लैंडफिल’ (कचरा एकत्र करने की जगह) पर रविवार की शाम भीषण आग लग गई. आग लगने के कुछ घंटों बाद वहां चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आने लगा. कूड़े के ढेर का एक हिस्सा टूट जाने से ‘लैंडफिल’ से सटी टिन पैनल से बनी दीवार भी गिर गई. बता दें कि पोल्ट्री मार्केट की तरफ कई मीटर लंबी दीवार खड़ी की गई थी. वहीं आज सोमवार को भी वहां से धुएं का घना गुबार उठ रहा है. जहरीले धुएं की वजह से स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की है.

गैस के कारण लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैस के कारण ही रविवार शाम ‘लैंडफिल’ में भीषण आग लगी थी. आग लगने की सूचना रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली और दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए दमकल के 14 वाहन लगाये थे. वहीं दमकल सेवा के महानिदेशक अतुल गर्ग ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है.

यह धुआं कोई आम धुआं नहीं

‘लैंडफिल’ के पास स्थित घड़ोली गांव के राम कुमार ने कहा, ‘‘आग लगे हुए 15 घंटे हो गए हैं. यह धुआं कोई आम धुआं नहीं है, यह बहुत जहरीला है. हम जलन के कारण अपनी आंखें खुली नहीं रख पा रहे हैं और सांस लेने में कठिनाई हो रही है” कई निवासियों ने मीडिया को बताया कि धुएं के कारण वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं. उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली सरकार पर उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया.

‘गाजीपुर लैंडफिल’ आग घटना की होगी जांच

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ (कचरा एकत्र करने की जगह) में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”कल उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल ने साइट का दौरा किया था. आज महापौर शैली ओबेरॉय स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगी. दिल्ली अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ियां रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहीं और आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, अभी भी वहां से धुएं का गुबार उठ रहा है. हम निश्चित रूप से साइट पर आग लगने के कारणों की जांच करेंगे.”

घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर ‘लैंडफिल’ में आग लगने की घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस के अनुसार, गाजीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 278 (माहौल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

मंत्री ने मांगी 24 घंटे के अंदर रिपार्ट

वहीं मामले में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय द्वारा जारी आदेश में पर्यावरण और वन विभाग के प्रधान सचिव को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि रविवार शाम को गाजीपुर लैंडफिल में भीषण आग लगने की घटना से आसपास के इलाकों में प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

पर्यावरण विभाग का प्रभार संभालने वाले राय ने निर्देश दिया कि रिपोर्ट में आग लगने और इससे निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा उठाए तत्काल कदमों से जुड़े सभी पहलुओं का जिक्र होना चाहिए. आदेश में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में आग लगने की ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं और इन स्थलों का दौरा करने के बाद मैंने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए हैं.’’

इसे भी पढ़ें: UP Police: ‘अब अवकाश किस काम का…’ गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी मांगने वाले सिपाही को बीवी और नवजात की मौत के बाद दी गई लीव

आदेश में कहा गया है, ‘‘इसके बाद, विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने तथा निपटने में शामिल विभिन्न एजेंसियों को कुछ निर्देश जारी किए हैं. सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा ऐसे दिशा निर्देशों के अनुपालन के संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों से एक रिपोर्ट एकत्र की जाए.

Rohit Rai

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago