देश

क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के प्रमुख ने की भारतीय उच्च शिक्षा की तारीफ, कहा- भविष्य उज्ज्वल

लंदन स्थित शिक्षा संस्थान क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds – QS) के संस्थापक नुंजियो क्वाक्वेरेली में भारत की उच्च शिक्षा को लेकर एक लिंक्डइन पोस्ट लिखा है. अपनी पोस्ट में उन्होंने जी20 देशों में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन की सराहना की है. बता दें कि उच्च शिक्षा विश्लेषण संबंधी कंपनी क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने 10 अप्रैल को विश्व के टॉप शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग जारी की.

क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग के अनुसार भारतीय प्रबंधन संस्थान (अहमदाबाद) व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन श्रेणी में विश्व के शीर्ष 25 संस्थानों में से एक है, जबकि आईआईएम-बेंगलौर और आईआईएम-कलकत्ता शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हैं. वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भारत में सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय है. विकास अध्ययन श्रेणी में यह विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर 20वें स्थान पर है. इसके अलााव चेन्नई स्थित सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज दंत चिकित्सा अध्ययन श्रेणी में विश्व स्तर पर 24वें स्थान पर है. क्वाक्वेरेली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन के संबंध में ये बातें कही हैं.

G20 देशों के बीच उच्चतम प्रदर्शन

क्वाक्वेरेली ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि- अगले कुछ हफ्तों में मैं विषय के आधार पर नवीनतम क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के कुछ परिणाम साझा करने जा रहा हूं, जो 10 अप्रैल को प्रकाशित हुए थे, जिसकी शुरुआत भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली से होगी. इस वर्ष, भारतीय विश्वविद्यालयों ने सभी G20 देशों के बीच उच्चतम प्रदर्शन सुधार (उनकी औसत रैंकिंग में साल-दर-साल 14% का महत्वपूर्ण सुधार) का प्रदर्शन किया. अनुसंधान उत्पादन के मामले में, भारत दुनिया के सबसे तेजी से विस्तार करने वाले अनुसंधान केंद्रों में से एक बन गया है.

रिसर्च के क्षेत्र में बड़ी प्रगति

क्यूएस के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे तेजी से विस्तार करने वाले शोध केंद्रों में से एक है. इसे लेकर क्वाक्वेरेली ने लिखा कि 2017 से 2022 तक, इसके रिसर्च आउटपुट में 54% की प्रभावशाली वृद्धि हुई, जिससे यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अनुसंधान उत्पादक बन गया. वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति को निस्संदेह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 जैसी दूरदर्शी नीतियों से सहायता मिली है. मुझे वैश्विक उच्च शिक्षा रुझानों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का सम्मान मिला.

पीएम मोदी से मुलाकात पर लिखी यह बात

पीएम मोदी से मुलाकात पर क्वाक्वेरेली ने लिखा कि हमारी विशेष बातचीत के दौरान, यह स्पष्ट था कि पीएम मोदी के पास भारतीय शिक्षा में क्रांति लाने की एक भावुक प्रतिबद्धता है, जो एनईपी के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में परिलक्षित होती है. हमारी नवीनतम विषय रैंकिंग से पता चलता है कि ये लक्ष्य भारतीय विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण उपस्थिति और बेहतर प्रदर्शन में दिखने लगा है. हमारे विश्लेषण में 96 देशों में 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है, जो 55 शैक्षणिक विषयों और पांच संकाय क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Maldives Elections: मालदीव संसदीय चुनावों में मुइज्जू को बहुमत, मुख्य विपक्षी पार्टी MDP महज इतनी सीटें जीतीं

क्यूएस विषय रैंकिंग को लेकर दी बधाई

क्वाक्वेरेली ने क्यूएस विषय रैंकिंग को लेकर लिखा कि भारत अब 55 क्यूएस विषय रैंकिंग में से 44 में प्रमुख स्थान पर है. कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन और भौतिकी सहित अन्य में असाधारण प्रदर्शन नोट किया गया. इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) ने किसी भी विषय रैंकिंग में शीर्ष 100 में 69 भारतीय विश्वविद्यालय पदों में से 47 का योगदान दिया. पूरे एशिया में, भारत अब क्यूएस विषय रैंकिंग में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है. उन सभी विश्वविद्यालयों, उनके प्रशासकों, संकाय सदस्यों और छात्रों को बधाई जिन्होंने इन उल्लेखनीय परिणामों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम किया है. भारतीय उच्च शिक्षा का भविष्य उज्ज्वल है, और इस परिवर्तन को सामने आते देखना सौभाग्य की बात है.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

5 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

3 hours ago