Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UPSC टीचर विकास दिव्यकीर्ति को लगा बड़ा झटका… दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील; लगातार जारी है छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है और करीब दिल्ली में 13 से ज्यादा कोचिंग सेंटरो को सील किया गया हैं.

Vikas Divyakirti Drishti IAS

फोटो-सोशल मीडिया

Vikas Divyakirti Drishti IAS News: दिल्ली में सिविल सर्विस (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की मौत के बाद से राजधानी के तमाम कोचिंग सेंटर के मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच कई कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई भी की गई है.

इसी क्रम में जाने-माने यूपीएससी टीचर विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि को भी सील कर दिया गया है. प्रशासन ने सोमवार को नेहरू विहार स्थित वर्धमान मॉल में बने दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है तो वहीं इसके खिलाफ छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Kerala: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 24, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पीएम मोदी ने की ये घोषणा

मालूम हो कि प्रशासन ने दृष्टि IAS के साथ ही 29 जुलाई को वजीराम IAS इंस्टीट्यूट, वजीराम एंड रवि इंस्टीट्यूट और वजीराम एंड IAS हब, और श्रीराम IAS इंस्टीट्यूट को भी सील किया है लेकिन इन सबके बीच विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर की चर्चा जोरों पर है. विकास दिव्यकीर्ति को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन लगातार उन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं अभी तक दिल्ली में करीब 13 से ज्यादा कोचिंग सेंटरो को सील किया जा चुका है.

ये मिली कमियां

इनमें से दृष्टि कोचिंग सेंटर नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चलाया जा रहा था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बिजली का पावर प्लांट बेसमेंट में ठीक दृष्टि कोचिंग सेंटर की कक्षाओं के बराबर में बना हुआ था, जिसमें दर्जनों बिजली के मीटर और बड़ी-बड़ी वायर लगी हुई हैं. इसके अलावा इस कोचिंग सेंटर के सामने सीवरेज सिस्टम बना हुआ है, जिससे हमेशा मीथेन गैस बनने का खतरा बरकरार रहता है. इन तमाम तथ्यों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने इस कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है.

दृष्टि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों ने किया बड़ा खुलासा, MCD पर खड़े किए सवाल

दृष्टि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों ने मीडिया को जानकारी दी कि वर्धमान मॉल के पास एक बड़ा नाला बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां बिल्डिंग जर्जर स्थिति में है. वर्धमान मॉल के बेसमेंट में दृष्टि कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था. इसमें करीब छात्रों की 5 कक्षाएं संचालित की जा रही थी. तो वहीं छात्रों का ये भी कहना है कि वो एक बड़ी फीस देकर यहां पर पढ़ाई करते हैं लेकिन उनकी जान की कोई सुरक्षा नहीं है. छात्रों ने कहा कि अगर इसी तरह से मानकों के विपरीत कोचिंग सेंटर संचालित होते रहे तो यहां पर छात्र आने से डरने लगेंगे. छात्रों ने विकास दिव्यकीर्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते रहते हैं लेकिन खुद ही नियमों का उल्लंघन कर हमारी जान को खतरे में डाल रहे हैं और बेसमेंट में क्लास संचालित कर रहे हैं. छात्रों ने कहा कि ये बात MCD को अच्छी तरह से पता थी, लेकिन उन्होंने कभी भी इसके खिलाफ आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की?

हादसे में हुई थी तीन की मौत

बता दें कि 27 जुलाई को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के RAU’S IAS स्टडी सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया था, जिससे स्टडी सेंटर में पढ़ाई कर रहे कई छात्र फंस गए थे. पानी की गति इतनी तेज थी कि छात्रों को निकालने का मौका भी नहीं मिला था. तो वहीं घटना की जानकारी होने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन तब तक तीन छात्रों की मौत हो चुकी थी. इस हादसे में उत्तर प्रदेश की रहने वाली श्रेया यादव की भी जान चली गई थी. इस हादसे में छात्र नेविन डाल्विन और तान्या सोनी की भी मौत हो गई थी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital