फोटो-सोशल मीडिया
आमिर कुरैशी
Agra News: आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग में सत्संगी और पुलिस प्रशासन के बीच सरकारी जमीन को लेकर किए गए कब्जे के मामले को लेकर पुलिस ने अब शासन को रिपोर्ट भेज दी है और सत्संगियों को अब 7 दिन का समय दिया गया है. देर रात तक चली बैठक में पुलिस प्रशासन ने सत्संगियों को 7 दिन का समय देते हुए कहा है कि अगर इस जगह के कोई दस्तावेज हैं तो वह उपलब्ध कराएं. अगर नहीं तो 7 दिन के बाद इस तरीके की कार्रवाई दोबारा से की जाएगी. वहीं खबर सामने आ रही है कि कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव करने वाले सत्संगियों पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है. इस घटना में पुलिसकर्मियों के साथ ही पत्रकार भी घायल हुए हैं. वहीं इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है.
3 दिन पहले पुलिस प्रशासन की टीम सत्संगियों के द्वारा सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने के बाद मुक्त कराने के लिए पहुंची थी. इस दौरान सत्संगियों ने दावा किया कि यह जमीन उनकी है. बावजूद इसके प्रशासन ने सत्संगियों की जगह पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया और दरवाजे तोड़ डाले. इस पर सत्संगियों ने पुलिस के सामने ही दोबारा से उसी जगह पर दरवाजा लगा दिया. बताया जा रहा है कि, पुलिस प्रशासन दरवाजा तोड़कर जब वापस आई तो शनिवार की देर रात को सत्संगियों ने फिर से उसी जगह पर दरवाजा लगा लिया. रविवार को जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली कि मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन को देखकर सत्संगी भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान कुछ पत्रकार भी घायल हो गए. हालांकि पुलिस और प्रशासन सत्संगियों को समझा कर वापस आ गया.
ये भी पढ़ें- घोसी को मिली पहली बार BJP महिला जिलाध्यक्ष, लोकसभा में यह बदलाव कितना कारगर होगा?
इस घटना के बाद देर रात में तहसील सदर के अंदर बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी और सत्संगी भी शामिल हुए. दोनों पक्षों में बातचीत हुई और फिर बैठक में सत्संगियों को 7 दिन का समय दिया गया और कहा गया कि 7 दिन के अंदर राजस्व विभाग को इस जमीन के दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं. इसी के साथ प्रशासन ने ये भी कहा कि अगर 7 दिन के अंदर यह दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर से इस तरीके की कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है और कहा है, “राधास्वामी मत के मानने वाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करूणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं. दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है. दयालबाग की ज़मीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफ़ियों की स्वार्थ सिद्धि में लग गये हैं.” इसी ट्वीट में आगे कहा है, “ये सत्संग की महान भारतीय परम्परा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधास्वामी मतावलंबी पुरज़ोर तरीक़े से विरोध कर रहे हैं. इस अन्याय के विरोध में समाजवादी पार्टी राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है. भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोज़र जनता नहीं सहेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…