देश

Agra Crime: “योगी जी आरोपियों को आसाराम की तरह जिंदगी भर जेल में…”, सुसाइड नोट लिख दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने की आत्महत्या

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार देर रात ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने सुसाइट नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई गई है. दोनों बहनों ने आरोपियों को आसाराम की तरह जिंदगी भर जेल में रखने की अपील की है. इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. दोनों बहनों ने आश्रम के चार लोगों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मृतका ने आत्महत्या से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है. दोनों ने आश्रम के चार लोगों पर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में बहनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पूरी बात लिखी है और आरोपियों को आसाराम बापू की तरह ही आजीवन कारावास देने की अपील की है. फिलहाल सुसाइड नोट के तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और जिन लोगों का सुसाइड नोट में नाम लिखा है, उनसे पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. वहीं इस घटना के बाद से ब्रह्माकुमारी आश्रम में हड़कम्प मच गया है, लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- “हिंदुओं की वजह से लोकतंत्र कायम…”, जावेद अख्तर ने मंच पर खड़े होकर लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

तीन पेज का मिला सुसाइड नोट

बताया गया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम जगनेर में दोनों बहन रहती थीं. दोनों ने आत्महत्या से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जो कि पुलिस छानबीन में मिला है. एक ने तो एक ही पेज पर अपनी बात लिखी, लेकिन दूसरी ने 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा. सुसाइड नोट में लिखा है, “दोनों बहनें एक वर्ष से परेशान थीं. उनकी मौत के लिए नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर आश्रम में रहने वाली एक महिला जिम्मेदार है.

सुसाइड नोट में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है और पूरे मामले की परत दर परत खोलते हुए मृतका ने लिखा है कि नीरज ने उनके साथ सेंटर में रहने का आश्वासन दिया था, लेकिन सेंटर बनने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया. एक साल से हम बहनें रोती रहीं, लेकिन उसने नहीं सुनी. सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि उसका साथ उसके पिता, ग्वालियर आश्रम में रहने वाली महिला और ताराचंद ने दिया. इसी के साथ सुसाइड नोट पर आरोप लगाया है कि पंद्रह साल तक साथ रहने के बाद भी ग्वालियर वाली महिला से संबंध बनाता रहा. इन चारों ने हमारे साथ गद्दारी की है.

गरीब के हड़प लिए पैसे

सुसाइड नोट में मृतका ने ये भी लिखा है कि उनके पिता ने सात लाख रुपये प्लाट के लिए आश्रम से जुड़े व्यक्ति को दिए थे. वहीं सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि 18 लाख रुपये गरीब माताओं के उसी व्यक्ति ने हड़प लिए हैं. कुल उसने 25 लाख रुपए सेंटर के नाम पर हड़प लिए हैं. इसके बाद ये लोग सेंटर बनवाने की अफवाह फैलाते रहे. इसी के साथ मृतका ने लिखा है कि ये लोग यज्ञ में बैठने लायक भी ये नहीं हैं. धन हड़पने और महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करने वाले लोग दबंगई दिखाते हैं और अपनी पहुंच का भय दिखाकर कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

25 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

13 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago