देश

हम राजनीतिक अछूत हैं, इसलिए हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, विपक्ष की बैठक पर AIMIM का हमला

लोकसभा चुनाव में. बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है. 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक आयोजित की गई. जिसमें कई राज्यों के सीएम और दलों के नेता शामिल हुए. अब इस बैठक को लेकर AIMIM ने हमला बोला है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि हमें बैठक में इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि हम राजनीतिक अछूत हैं.

AIMIM ने विपक्ष की बैठक पर साधा निशाना

वारिस पठान ने कहा कि बेंगलुरु में हुई बैठक में नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल थीं, जो कभी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे, लेकिन अब ये सभी अचानक से सेक्यूलर हो गए हैं. दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में जाकर कांग्रेस को गाली दे रहे थे अब जाकर उनके साथ बैठ गए हैं.

बीजेपी को हराना हमारा मकसद- पठान

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने विपक्षी दलों आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को विपक्ष से अलग-थलग रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन AIMIM संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी. बीजेपी को हराना ही उनका मकसद है. AIMIM का उद्देश्य बीजेपी को 2024 में सत्ता में आने से रोकना है और नरेंद्र मोदी फिर से पीएम न बनें. जब हमारा मुद्दा एक है तो फिर हमें विपक्ष नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

हमें इग्नोर किया जा रहा-पठान

वारिस पठान ने कहा कि जो शख्स यूसीसी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, सविंधान को बचाने की बात कर रहा है उसे इग्नोर किया जा रहा है. जबकि, प्रफुल्ल पटेल साहेब पहली बैठक में साथ थे बाद में बीजेपी के साथ चले गए. अब वे मंत्री बनने वाले हैं, लेकिन वो आपको नहीं दिखता.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

13 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

47 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago