पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कथा के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. ये शिकायत आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ की है. धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कथावाचन के दौरान महिलाओं को लेकर कहा था कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है उन्हें हम लोग खाली प्लॉट समझते हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है, समझ लेते हैं कि उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है.
धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया है. उनके इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. अब इसी बयान के विरोध में आजाद अधिकार सेना की महासचिव नूतन ठाकुर ने महिला आयोग से शिकायत की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जो निंदनीय है. इसलिए उनपर बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाए.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. नूतन ठाकुर का कहना है कि एक महिला की तुलना प्लॉट से करना बिल्कुल गलत है. यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है. इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग मामले में तुरंत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करे.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…