देश

UP: जिसकी तलवार में ताकत थी वो बादशाह था, तब मुसलमानों ने 800 सालों से ज्यादा हुकूमत की – AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का भड़काऊ बयान

Shaukat Ali: आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्‍यक्ष शौकत अली का भड़काऊ बयान सामने आया है. यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने एक जनसभा के दौरान कहा कि पहले इलाकों को फतह करने के लिए घोंड़ों की पीठ पर बैठकर तलवारों से गर्दन काटनी पड़ती थी और गर्दन कटवानी पड़ती थी. उन्होंने कहा कि पहले बैलट पेपर नहीं होते थे, जिसकी तलवार में ताकत होती थी वो ही इलाके का बादशाह हुआ करता था, तभी 800 साल से ज्यादा वक्त तक हुकूमत की थी.

शौकत अली ने भाजपा नेता दानिश अंसारी को बीजेपी का ट्रेनिंग लिया हुआ ‘शिकारी बाज’ बताया. उत्तर प्रदेश में मंत्री दानिश अंसारी पर निशाना साधते हुए शौकत अली ने कहा कि भाजपा ने दानिश अंसारी को बाज की तरह ट्रेनिंग दी है और अब भारतीय जनता पार्टी का यह ‘शिकारी बाज’ भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसलमानों का शिकार कर रहा है.

असली मुसलमान कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे- शौकत अली

साथ ही पसमांदा मुसलमानों के बारे में शौकत अली ने कहा कि जो असली मुसलमान हैं तो वो कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे. ओवैसी की पार्टी के नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर पसमांदा मुसलमानों के हितों की बात करती है तो वह धारा 341 हटा ले. बीजेपी मुसलमानों को सिर्फ डिस्पोजल गिलास की तरह इस्तेमाल करती है और इस्तेमाल होने के बाद उन्हें फेंक देती है. शौकत अली ने मुसलमानों से कहा कि अगर तुम 500 रूपये लेकर वोट डालोगे तो तुम्हारे इलाके में 50 लाख रुपए का काम नहीं होगा, तुम बिरयानी खा कर वोट डालोगे तो तुम्हारी सड़के नहीं बनेंगी.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Results: एमसीडी के 17 फीसदी पार्षदों के खिलाफ क्रिमिनल केस, AAP के 27 तो BJP के 12 दागी, 2 नहीं गए स्कूल

शौकत अली ने सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम पर भी निशाना साधा. AIMIM नेता ने कहा, “आजम खान साहब आप बेवाओं की तरह रो रहे थे, हम आपके साथ थे, लेकिन आपके बेटे ने हमारे लीडर को भाजपा की बी टीम कहा. ‘अब्दुल’ अब पोछा नहीं मारेगा, अब्दुल अब सियासत करेगा, अब्दुल अपना मुस्तकबिल तय करेगा कि अब अब्दुल को कैसे आगे बढ़ना है.” शौकत अली ने बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. शौकत अली ने बसपा को ‘पागल हाथी’ बताया जबकि कांग्रेस को लेकर कहा कि ‘खूनी पंजे’ के बारे में भी सब जानते हैं.

कमल तिवारी

Recent Posts

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

38 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

58 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago