Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 16: Shehnaaz Gill के साथ इस गाने पर थिरके Salman Khan, पहली मुलाकात को किया याद

Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का अपकमिंग एपिसोड बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में डबल धमाका होगा. ‘शुक्रवार का वार’ में एक तरफ जहां बिग बॉस में विकास मलकतला (Vikkas Malaktala) की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी, वहीं अपना गाना ‘घनी सयानी’ (Ghani Syaani) का प्रमोशन करने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आएंगी.

शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. यूं कहें कि, उन्हें इसी शो से पॉपुलैरिटी मिली. हाल ही में, एमसी स्क्वायर (MC Square) के साथ उनका म्यूजिक वीडियो ‘घनी सयानी’ रिलीज हुआ, जिसमें एक्ट्रेस ने रैप भी किया है. खैर, अपने सॉन्ग का प्रमोशन करने के लिए शहनाज गिल इस वीकेंड सलमान खान (Salman Khan) के शो में नजर आएंगी और साथ ही उनके साथ नाचेंगी.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: अपने अतरंगी फैशन से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानकर चौंक जाएंगे आप

सलमान ने शहनाज संग पहली मुलाकात को किया याद

जी हां, बिग बॉस के मंच पर शहनाज गिल और सलमान खान रोमांटिक गाने ‘दिल दियां गल्लां’ पर डांस करती हुई नजर आएंगी. लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान शहनाज गिल को उनकी ‘बिग बॉस 13’ में हुई एंट्री को लेकर चिढ़ाते हुए नजर आएंगे. सलमान खान कहेंगे कि, कैसे जब पहली बार शहनाज सलवार-सूट में आई थीं तो बहुत घबराई हुई थीं. ये सुनकर वह ‘भाईजान’ कहकर सल्लू मियां के गले लग जाती हैं.

सलमान-शहनाज ने किया डांस

सिर्फ इतना ही नहीं, शहनाज गिल सलमान खान से कहती हैं कि, एक्टर को उनकी तारीफ पंजाबी में करनी है. सलमान पंजाबी में कहते हैं, “कुड़ी पटोला बम का गोला.” इसके बाद वह सलमान खान और शहनाज गिल  ने ‘दिल दियां गल्लां’ गाने पर डांस किया, जैसे पहली मुलाकात के दौरान किया था. इस दौरान ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में शहनाज गिल बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

कातिलाना था लुक

हमें ‘बिग बॉस 16’ के सेट पर शहनाज़ और एमसी स्क्वायर की झलक देखने को मिली है शहनाज़ को एक खूबसूरत ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिसमें उनका परफेक्ट फिगर लोगों का ध्यान खींच रहा है. जबकि एमसी स्क्वायर फुल ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

29 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

32 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

36 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

47 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

51 minutes ago