दुनिया

Elon Musk पर छंटनी में महिलाओं को टारगेट करने का आरोप, दर्ज हुआ Twitter के मालिक के खिलाफ केस

Elon Musk Case: ट्विटर के नए मालिक Elon musk हमेशा से चर्चा में रहते हैं. Elon musk ट्विटर खरीदने के बाद से ही लगातार नए एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं. ट्विटर की कमान सभालने के बाद से ही Elon Musk ने कई बड़े फैसले लिए है, जिसमें सबसे बड़ा फैसला ट्विटर के कर्मचारियों को बाहर निकालने का है. लेकिन अब एलन मस्क कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालने के फैसले के कारण मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि एलन के कठोर फैसले से कंपनी के हजारों कर्मचारियों की नौकरी चली गयी थी. अब इनमें से दो महिला कर्मचारियों ने अमेरिका की अदालत में Elon musk के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है.

मस्क पर क्या केस दर्ज हुआ, जानिए

ये दो महिला ट्विटर में काम करती थी और इन्होंने दावा किया है कि अचानक बड़े पैमाने पर छंटनी से इन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था और उसी के बाद से छंटनी का सिलसिला शुरू हुआ. लेकिन ट्विटर ने जिन हजारों कर्मचारियों की नौकरी से छंटनी की थी, उनको तीन महीने की सैलरी देने को कहा था.

ये भी पढ़ें: Russia: रूसी तेल पर ‘प्राइस कैप’ को लेकर पुतिन सरकार का बड़ा बयान, समर्थन करने वाले देशों को नहीं बेचेगा तेल!

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हजारों कर्मचारियों की हुई छंटनी में महिला कर्मचारियों को टारगेट किया गया है. महिलाओं ने कोर्ट में कहा कि छंटनी करने से पहले ट्विटर ने अधिक पुरुष कर्मचारियों को नौकरी दी थी और कहा कि छंटनी में 57 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. यह निकाले गए पुरुष कर्मचारियों की प्रतिशत तुलना में काफी अधिक है.

कौन हैं ये दो महिलाएं, जानिए

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं ने इस बात का आरोप लगाया है कि छंटनी से महिलाएं आहत हुईं हैं. वह अपने परिवार की देखभाल भी करती हैं, लेकिन छंटनी के कारण अब उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मस्क पर केस करने वाली इन दो महिलाओं का नाम Willow Wren Turkal और Carolina Bernal Strifling हैं, इन्होनें इस परेशानी से गुजर रही अन्य महिलाओं की ओर से भी एलन मस्क के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Satwik Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago