देश

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- पिछले 3 वर्षों में खेतों में आग लगने की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई

त्योहारों के बाद हर साल दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा जहरीली हो जाती है. जिसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि पिछले तीन वर्षों में खेतों में आग लगने की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है, लेकिन पुरानी गाड़ियों की बड़ी तादाद घुटन के दुष्प्रभाव को बढ़ाता है.

पराली जलाने की घटनाएं हुईं कम

CAQM ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की केंद्रित कार्रवाई से पंजाब में पराली जलाना 2021 में 71,304 से घटकर 2023 में 36663 हो गया है. इसी अवधि के दौरान हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 6987 से घटकर 2303 हो गई. लगातार क्षेत्रीय स्तर के प्रयासों और विभिन्न स्तर कि नीति के जारी रहने से यह उम्मीद की जाती है कि पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाने की घटनाओं में एक निश्चित और उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप धान के मौसम में कटाई के दौरान दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा.

आयोग ने कहा कि उत्सर्जन मानकों के अनुपालन के लिए वाहनों का नियमित प्रमाणन आवश्यक है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जून 2024 तक दिल्ली में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने या निर्धारित भार सीमा से अधिक वाहन चलाने के लिए कुल 1.81 लाख चलान जारी किए गए. जबकि 2023 में इसी तरह के अपराधों के लिए 1.64 लाख चालान जारी किए जाएंगे.

पुराने वाहनों को हटाने की कार्रवाई असंतोषजनक: CAQM

आयोग ने यह भी कहा है कि सभी संबंधित राज्यों को वाहनों की आयु सीमा तक कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. पेट्रोल वाहनों के मामले में 15 वर्ष और डीजल वाहनों के मामले में 10 वर्ष. CAQM ने कहा कि सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ावा देना समय की मांग है. CAQM ने हलफनामे में कहा है कि दिल्ली और हरियाणा में पुराने या कबाड़ हो चुके वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने को लेकर जो कार्रवाई की गई वो असंतोषजनक नहीं है. वाहनों को जब्त करने में अधिकारियों ने उदासीनता दिखाई है.

CAQM ने कोर्ट को बताया है कि एनसीआर राज्य पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने में विफल रहा है. दिल्ली में 5928675 ऐसे वाहन है, लेकिन 2023 में केवल 22397 और 2024 में 308 और जब्त किए गए. लेकिन 2023 में केवल 220 और 2024 में ब137 वाहन जब्त किए गए. यही हाल अन्य राज्यों का भी है.

ये भी पढ़ें- कोर्ट ने बक्करवाला हत्याकांड में संजय सिंह को दोषी करार दिया, 24 अक्टूबर को सजा पर बहस

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘हमें हर हाल में करनी है गाय की रक्षा…’ गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की विधि-विधान से गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान के…

17 minutes ago

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

50 minutes ago

‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

57 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

1 hour ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

2 hours ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

2 hours ago