नवीनतम

Elon Musk की Tesla का नया रोबोट ‘Optimus’, ड्रिंक सर्व करने से लेकर बच्चों की देखभाल तक करेगा ऐसे काम

Optimus Robot: अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने बीती रात हुए ‘वी, रोबोट’ इवेंट में अपने सायबरकैब और ह्यूमैनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ को दुनिया के सामने पेश किया. इस रोबोट की कई खासियतें हैं. टेस्ला के मालिक एलन मस्क का कहना है कि यह ह्यूमैनॉइड रोबोट अब “कुछ भी कर सकता है.”

सायबरकैब और ह्यूमैनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ के बारे में एलन मस्क ने बताया, “ऑप्टिमस इंसानों के बीच चलेगा और ड्रिंक सर्व करेगा.” उन्‍होंने दावा किया कि इस रोबोट की क्षमता असीमित है. उन्‍होंने कहा कि यह रोबोट पालतू डॉगी को घुमाने, बच्चों की देखभाल करने, लॉन काटने और ड्रिंक सर्व करने जैसे काम कर सकता है.

हर इंसान चाहेगा ऐसा ह्यूमैनॉइड रोबोट: मस्क

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लोगों से अपना ह्यूमैनॉइड रोबोट इस्‍तेमाल करने के लिए कहा. उन्‍होंने कहा, “मुझे लगता है कि धरती पर मौजूद 8 अरब लोगों में से हर कोई एक ऑप्टिमस बडी चाहेगा. क्‍योंकि, ये रोबोट दुनिया में पहले से कहीं ज्यादा क्रांति लाएगा!”

मस्क ने कहा, ऑप्टिमस आपके बीच चलेगा और आपको ड्रिंक सर्व करेगा.’

बता दें कि टेस्ला के ह्यूमैनॉइड रोबोट लाने का कॉन्सेप्ट 2021 में सामने आया था. कंपनी ने इसे AI डे पर पेश किया था. ह्यूमैनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ को तब टेस्ला बॉट कहा गया था. हाल में ही एक वीडियो में एलन मस्क ने इस रोबोट को इंसानों की तरह चलते हुए दिखाया.

‘ऑप्टिमस’ के बारे में सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, क्योंकि इस मॉडर्न रोबोट के हाव-भाव इंसानों जैसे लग रहे हैं. टेस्‍ला सीईओ का कहना है कि इस रोबोट को 20,000 से 30,000 डॉलर की कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराना चाहते हैं.

यह भी पढ़िए: एलन मस्क ने कैलिफोर्निया में AI तकनीक से सुरक्षा प्रदान करने वाले बिल का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

17 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

31 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago