प्रयागराज एयरपोर्ट
प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने की कार्यविधि जोरो शोरो से शुरू हो चुकी है. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट के विस्तार की संरचना तय कर ली गई है. एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं. इसकी शुरूआत भी हो चुकी है. इसके साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट में एक साथ आठ विमान आसानी से खड़े हो सकेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक माघ मेले के बाद इस पर काम शुरू की जाएगी.
प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की घोषणा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सितंबर 22 में कर दी थी. तब उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार एवं इसे इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही है. दरअसल प्रयागराज एयरपोर्ट में लगातार यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण और विमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके विस्तार करने के लिए योजना बनाई गई है. इस वक्त एयरपोर्ट टर्मिनल में एक बार में अधिकतम 300 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था है. इसी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के लिए सर्वे किया है और इसके विस्तार पर योजना बनाई गई.
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…