Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Airport : प्रयागराज एयरपोर्ट बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक साथ खड़े हो सकेंगे आठ विमान

प्रयागराज एयरपोर्ट

प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने की कार्यविधि जोरो शोरो से शुरू हो चुकी है. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट के विस्तार की संरचना तय कर ली गई है. एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं. इसकी शुरूआत भी हो चुकी है. इसके साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट में एक साथ आठ विमान आसानी से खड़े हो सकेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक माघ मेले के बाद इस पर काम शुरू की जाएगी.

प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की घोषणा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सितंबर 22 में  कर दी थी. तब उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार एवं इसे इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही है. दरअसल प्रयागराज एयरपोर्ट में लगातार यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण और विमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके विस्तार करने के लिए योजना बनाई गई है. इस वक्त एयरपोर्ट टर्मिनल में एक बार में अधिकतम 300 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था है. इसी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के लिए सर्वे किया है और इसके विस्तार पर योजना बनाई गई.

एयरपोर्ट में विभिन्न शहरों की तरफ से आने वाले यात्रियों के आगमन वाले स्थान पर एयरपोर्ट का विस्तार करने की योजना बनाई गई है. वहां एयरपोर्ट प्रशासन एप्रन का विस्तार करने वाली हैं. इसके  लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है. एप्रन के विस्तार के बाद एयरपोर्ट पर एक साथ आठ विमान खड़े हो पाएंगे. फिलहाल यहां एक बार चार विमान ही खड़े होते हैं. हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की अभी यहां एयरो ब्रिज बढ़ाने की योजना नहीं है. इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय का कहना है कि एप्रन विस्तार के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital