देश

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट 15 फरवरी को सुनाएगा फैसला, जानें- क्या है चुनावी बॉन्ड योजना

Electoral Bonds Case: राजनीतिक दलों को गुमनाम रूप चंदा देने की अनुमति देने वाली इलेक्टोरल बॉन्ड (चुनावी बॉन्ड) योजना की कानूनी वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस मामले पर पिछले साल 31 अक्तूबर से नियमित सुनवाई शुरू की थी. और, अब इस मामले पर 15 फरवरी को फैसला आएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट लगातार तीन दिन तक सुनवाई की. इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने की. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के साथ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा संविधान पीठ में शामिल थे.

मामले से जुड़े याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चुनावी बांड से जुड़ी गुमनामी राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता को प्रभावित करती है और मतदाताओं के सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती है. याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया कि इस योजना में शेल कंपनियों के माध्यम से डोनेट करने की अनुमति दी गई है. केंद्र सरकार ने इस योजना का बचाव यह सुनिश्चित करने की एक विधि के रूप में किया कि ‘सफेद’ धन का उपयोग उचित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से राजनीतिक वित्तपोषण के लिए किया जाए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

16 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

23 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

29 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

47 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

50 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago