देश

Maharashtra Politics: “अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं कि शरद पवार को ऑफर दें “, पुणे की सीक्रेट मीटिंग पर बोले संजय राउत

Maharashtra Politics:  पुणे में हुई चाचा-भतीजे यानी NCP प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की बैठक से राजनीतिक गलियारों में हलचल है. इस ताजा पॉलिटिकल सनसनी से महाविकास अघाड़ी (Congress, NCP & Shivsena) के नेता खासा सतर्क और सधे हुए बयान देते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में शिवसेना ठाकुरे गुट के नेता संजय राउत ने बयान दिया है. उन्होंने शरद पवार को मंत्री पद का प्रस्ताव दिए जाने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अजित को पवार साहब ने बनाया: संजय राउत

संजय राउत ने कहा है कि अजित पवार में इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वो शरद पवार को ऑफर दे सकें. न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक बयान में राउत ने कहा, “अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें. अजित पवार को पवार साहब (Sharad PawaR) ने बनाया है, अजित पवार ने शरद पवार को नहीं बनाया. 60 वर्ष से भी ज़्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताया है और 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है.”

शरद पवार को मिला केंद्रीय मंत्री पद का ऑफर

गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार में कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने पुणे में अजित पवार और शरद पवार के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग पर बताया है कि बैठक में भतीजे अजित ने शरद पवार के समक्ष बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2023 में समर्थन देने के लिए दो प्रस्ताव रखे. पहला कि उन्हें कृषि मंत्री या नीति आयोग का अध्यक्ष बनाया जाएगा. दूसरा कि सुप्रिया सुले और एनसीपी के वरिष्ठ ने जयंत पाटिल को भी मंत्र पद दिया जाएगा. हालांकि, इस रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि चाचा शरद पवार ने अपने भतीजे का यह ऑफर ठुकरा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago