देश

“अजित पवार हमारे नेता, NCP में कोई फूट नहीं”, I.N.D.I.A की बैठक से पहले सुप्रिया सुले ने फोड़ा ‘सियासी बम’

NCP: देशभर के विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक 30 अगस्त और 1 सितंबर को होगी. मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति भी इसी बैठक में बनाई जाएगी. मुंबई में इसके लिए व्यवस्था कर ली गई है. लेकिन इस मुलाकात से 6 दिन पहले सुप्रिया सुले ने ‘राजनीतिक बम’ फोड़ दिया है. उन्होंने अजित पवार और NCP को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुप्रिया सुले ने कहा है कि NCP में कोई फूट नहीं है. अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं. सुप्रिया सुले पुणे के एक कार्यक्रम में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीपी में किसी भी तरह की कोई फूट नहीं है. अजित पवार आज भी हमारे नेता हैं. शरद पवार हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं.

अजित पवार ने चाचा से की बगावत

बता दें कि पिछले महीने 2 तारीख को अजित ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर दी. अजित पवार अपने गुट के विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. इसका इनाम भी उन्हें मिला. महाराष्ट्र सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद मिला. अजित के साथ आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद दिया गया. अजित पवार ने दावा किया था कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है. मामले को लेकर अजित और शरद चुनाव आयोग पहुंचे.

यह भी पढ़ें: Watch: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें

अजित और शरद पवार के बीच हुई थी गुप्त बैठक

इस बीच खबर आई थी कि बंद कमरे में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है. हालांकि, बाद में इस बात पर खुद शरद पवार ने मुहर लगाई. उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे से मिलने में क्या गलत है? अगर परिवार का कोई वरिष्ठ व्यक्ति परिवार के किसी अन्य सदस्य से मिलना चाहता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. पवार ने सोलापुर में कहा, ”वह मेरा भतीजा है और मैं परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

3 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago