देश

BRICS Summit: “नए सदस्यों के आने से और मजबूत होगा ब्रिक्स, भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्वास भरी नजरों से देख रही दुनिया”, जानें PM मोदी की बड़ी बातें

BRICS Summit: पीएम मोदी ने गुरुवार को सभी ब्रिक्स देशों से अफ्रीकी संघ को G20 में शामिल करने के लिए समर्थन देने का आह्वान किया. 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अंतरिक्ष अन्वेषण, शिक्षा और प्रौद्योगिकी, कौशल मानचित्रण और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्रों में सहयोग का प्रस्ताव रखा. पीएम गुरुवार को ब्रिक्स अफ्रीका आउटरीच फोरम और ब्रिक्स+ राष्ट्र के विस्तारित प्रारूप को संबोधित किया.

इस कार्यक्रम में लगभग 40 देशों के नेताओं ने भाग लिया. पीएम मोदी इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके बाद पीएम गुरुवार देर रात अपने अगले गंतव्य ग्रीस के लिए रवाना होंगे. बता दें कि जोहान्सबर्ग में हो रहे तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में विस्तार पर बहस एजेंडे में प्रमुख स्थान पर है. ब्रिक्स में शामिल लगभग सभी देशों ने ब्लॉक को बढ़ाने का समर्थन किया है.

नए सदस्यों के साथ ब्रिक्स और मजबूत होगा: पीएम मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नए सदस्यों के साथ ब्रिक्स और मजबूत होगा. पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के कई सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं, नए सदस्यों के आने से यह मजबूत होगा और दुनिया भर के कई देशों को बहुध्रुवीय दुनिया पर भरोसा होगा.

” चंद्रयान-3 की सफलता पर शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया”

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 ने कल चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की. यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय के लिए उपलब्धि है. जिन देशों ने इसके लिए शुभकामनाएं दीं, उन्हें शुक्रिया.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan Mission: मायूसी के आंसू से इतिहास रचने तक का सफर, चार सालों में चंद्रयान-3 ने ऐसे बदली तस्वीर, PM मोदी बोले- ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है

हम ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं: पीएम मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से इसकी ताकत बढ़ेगी, जिससे दुनिया भर के कई देशों में बहुध्रुवीय दुनिया के प्रति विश्वास पैदा होगा. उन्होंने कहा कि हम ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्वास भरी नजरों से देख रही है और भारत को अवसरों तथा खुलेपन का संयोजन माना जा रहा है.

ब्रिक्स में शामिल होंगे 6 और देश

बताते चलें कि अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ब्रिक्स में शामिल होने जा रहे हैं. ब्रिक्स “ग्लोबल साउथ” के हितों की वकालत करने के लिए समर्पित एक ग्रुप है. जोहान्सबर्ग में आयोजित तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से बने ब्रिक्स गठबंधन के विस्तार पर चर्चा हुई. इस बैठक में सदस्यों ने खुले तौर पर पांच देशों को ब्रिक्स में शामिल करने का फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago