देश

जब NCP के नए दफ्तर की चाबी हुई गुम, अजित पवार के समर्थकों ने धक्का मारकर खोला दरवाजा, ताला जड़कर चला गया था दानवे का PA

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इन दिनों एनसीपी में फूट के कारण सियासत गरमाई हुई है. अजित पवार (Ajit Pawar) अपने साथ 8 विधायकों को लेकर शिंदे सरकार में शामिल हो गए. शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही अजित पवार ने NCP पर दावा ठोंक दिया है. दूसरी तरफ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने इस बगावत के खिलाफ एक्शन लेते हुए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी से निकाल दिया है. वहीं प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि वे अजित पवार के नेतृत्व के साथ हैं. इन सबके बीच मंगलवार को मुंबई में अजित पवार ने नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. हालांकि इसके पहले उद्घाटन की तैयारियों के दौरान समर्थक उस वक्त हंगामा करने लगे जब उन्हें दफ्तर की चाबियां नहीं मिल रही थीं.

समर्थकों ने पीडब्ल्यूडी पर आरोप लगाया और कहा कि अगर दरवाजों की चाबियां समय से नहीं दी गईं तो वे ताला तोड़कर अंदर दाखिल होंगे. उनका कहना था कि अंदर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अब्बादास दानवे की तस्वीर लगी है. उन्हें नहीं पता है कि यह तस्वीर अंदर किसने रखी है. काफी देर तक इंतजार करने के बाद समर्थकों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हुए तो भीतर के कमरों में ताले देखकर वे भड़क उठे.

चाबियों के लिए परेशान रहे अजित पवार के समर्थक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एनसीपी नेता ने बताया कि उन्होंने बंगले के अंदर सारी तैयारियां की थीं, लेकिन दानवे का निजी सहायक कमरों पर ताला लगा कर चला गया. उन्होंने दानवे के पीए को कॉल किया था और उसने कहा कि वो मंत्रालय की तरफ जा रहा है तो चाबियां उन लोगों को दे देगा.

ये भी पढ़ें: एनसीपी में बगावत के बाद बढ़ी शिंदे की टेंशन, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर SC में दायर हुई याचिका

वहीं एनसीपी नेताओं के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक हो रही है. डिप्टी सीएम अजित पवार अपने नवनियुक्त मंत्रियों की टीम के साथ बैठक में शामिल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक अजित पवार गुट ने वित्त मंत्रालय समेत कई अहम विभागों की मांग की है. हालांकि अभी इसको लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है कि किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

8 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

10 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

29 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

30 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

42 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

54 minutes ago