देश

Ramlala Pran Pratishtha: “कब भगवान किसको बुला लें…” रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जमकर सियासत जारी है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर राम मंदिर को लेकर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया और राम मंदिर उद्घाटन में जाने को लेकर कहा कि हमारी परंपरा व पूर्वज कहते हैं कि “जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं और कब किसको भागवान बुला लें ये किसको पता है?”

शनिवार को सपा प्रमुख एक कार्यक्रम के सिलसिले में एटा पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से राम मंदिर को लेकर वार्ता की. मंदिर उद्घाटन पर अयोध्या जाने के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ” हमारी परंपरा व पूर्वज कहते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं और कब किसको भागवान बुला लें ये किसको पता है?” इसी के साथ ही राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया.

अब उनके पास यही बचा है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कहा कि, उनके (भाजपा) के पास यही बचा है. इसके आलावा कुछ भी नहीं है, ये धर्म का इस्तेमाल राजनीति में पहले दिन से करते आए हैं. जनता को धोखा देना एक तरह से इनका व्यवहार समझ लें, धंधा समझ लें. इनका कार्यक्रम समझ लें या इनकी रणनीति समझ लें. धर्म से राजनीति करने का तरीका इनकी रणनीति का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम लला की आरती में शामिल होने के लिए इस तरह बुक करें ऑनलाइन पास, देखें पूरा प्रोसेस

संविधान बचाने का चुनाव है

इस मौके पर अखिलेश ने 2024 के चुनाव को देश का संविधान बचाने का चुनाव बताया और कहा कि ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसने नई लोक सभा बनाई और लोकसभा की परंपरा देखिये आपने सबसे ज्यादा सांसदों को बाहर निकाल दिया. जिन सवालों के जवाब देने चाहिए थे उन सवालों के जवाबों से बचने के लिये लोकसभा सांसदों को बाहर निकाल दिया. इसी के साथ ही संसद की सुरक्षा में लगे सेंध पर अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा कि जो सबसे महत्वपूर्ण इलाका सिक्योरिटी जोन है, सरकार ने दावा किया था कि सिक्योरिटी जोन सबसे अच्छा होगा. उसमे भारतीय जानता पार्टी के सांसद के पास से ही नौजवान लोकसभा में आ गए. ये लोकसभा नहीं चलाना चाहते. इनसे जानता को सावधान रहना है कि 24 में ये लोग लौटकर आ गये तो वोट देने का अधिकार भी छीन लेंगे.

80 सीट पर हराएंगे

अखिलेश ने आगे कहा कि महंगाई बढ़ गई, बेरोजगारी बढ़ गई और विपक्ष और ये जनता जब वोट डालेगी तो भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगी. इसी के साथ दावा किया कि गठबंधन आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को 80 सीटें हरायेगा और 80 सीटें हराने से संविधान बचेगा भारतीय जनता पार्टी हटेगी. इसी के साथ अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीक के नाम पर रखने को लेकर अखिलेश ने कहा कि आप उस स्टेडियम का नाम नहीं लोग जिसमें भारत हार गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदल दिया, इकाना भगवान विष्णु का नाम है. जो लोग भगवान का नाम बदल सकते हैं वो कुछ भी कर सकते हैं.

नाम बदलने से नहीं होता किसी का सम्मान

अखिलेश ने आगे कहा कि, नाम बदलने से किसी समाज का सम्मान नहीं होगा, जनगणना होकर आबादी के हिसाब से उनको हक और सम्मान मिले. चाहे वो दलित, पिछडे, अल्पसंख्यक और आदि वासी हों. इसी के साथ अखिलेश ने पीडीए को लेकर कहा कि, पीडीए का नारा भेदभाव और गैर बराबरी खत्म करने के लिये है. इसी के साथ ही रेल यात्रा महंगी होने को लेकर अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं ये यात्रा वो यात्रा लेकिन ये नहीं बताया ये सब यात्राएं महंगी होने जा रहीं हैं. इसी के साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि लोगों पर नौकरी, रोजगार नहीं हैं, लोग नौकरी और रोजगार न मांगे इसलिए ये सब कार्यक्रम हों रहे हैं. 2024 के चुनाव में जनता इनको जवाब देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago