देश

Ram Mandir: “संजय राउत को बहुत दर्द है, इसलिए रामलला को…”, पुजारी सत्येंद्र दास ने UBT सांसद पर किया पलटवार

Ram Mandir: एक तरफ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर उद्घाटन में विपक्षी नेताओं को भेजे जा रहे निमंत्रण पर जमकर सियासत हो रही है. शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत लगातार बीजेपी पर राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनका यह भी कहना है कि उनकी पार्टी को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा गया है. वहीं  राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा चुका है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन भी शामिल हैं.

हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक साफ नहीं किया गया है कि वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि उचित समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा. वहीं इस बीच राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने संजय राउत के हमले का जवाब दिया है.

राम मंदिर के पुजारी ने दिया ये जवाब

सत्येंद्र दास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि- संजय राउत को बहुत दर्द है, वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं. बीजेपी ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर, जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है वो हार गया है और जिसने स्वीकार किया है वो आज सत्ता में है.

यह भी पढ़ें- “पीएम मोदी की ऐसी क्रूरता देखकर दुख होता है”, पहलवानों के मुद्दे पर भड़के Rahul Gandhi

संजय राउत ने बोला था हमला

बता दें कि संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि- अगर कोई एक पार्टी कहती है कि राम हमारे हैं तो वे राम को छोटा कर रहे हैं. हमारी पार्टी ने राम के लिए बलिदान दिया है. अब मुझे लगता है कि अयोध्या से ही बीजेपी की सरकार चलेगी. पीएमओ से बीजेपी के ऑफिस तक सब अयोध्या से ही चलेगा.’ उन्होंने कहा, ’22 जनवरी के बाद बीजेपी श्रीराम को पार्टी से प्रत्याशी बना देगी. वहीं जब उनसे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के इवेंट में नहीं जाएंगे, ये बीजेपी की रैली है. वे इस कार्यक्रम के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago