देश

UP Politics: ‘श्रीराम को भूलने वाली सपा और कांग्रेस हो गई बर्बाद…’ भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने साधा निशाना, स्वामी प्रसाद मौर्य को दी ये सलाह

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले यूपी में सियासत तेज हो गई है. सत्तारूढ़ दल के साथ ही विपक्षी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. लगातार एक-दूसरे पर हमला बोला जा रहा है. इसी बीच अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि “परमात्मा के भूलने से दोनों पार्टियां बर्बाद हो गईं.” इसी के साथ उन्होंने कहा कि “परमात्मा को याद रखने का फायदा बीजेपी को मिला.”

अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे साक्षी महाराज ने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कहा कि ” श्रीराम ने अपने ही मंदिर के उद्घाटन का पीएम मोदी को सौभाग्य प्रदान किया. प्रभु राम की कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता.” भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने आगे कहा कि राम की स्मृति जीवन है और राम की विस्मृति मृत्यु है. एक शायर ने कहा है परमात्मा तुझे याद है तो तू आबाद है, अगर तू परमात्मा को भूल गया तो बर्बाद है. परमात्मा को भूलने वाली सपा और कांग्रेस बर्बाद हो गई. इसी के साथ हिंदू धर्म को धोखा बताने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, विवादित बयान से स्वामी प्रसाद मौर्य के माता-पिता बहुत आहत हुए होंगे. क्योंकि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम बहुत सोच समझकर रखा होगा. साक्षी महाराज ने उन्नाव पहुंचने पर पीडी नगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम लला की आरती में शामिल होने के लिए इस तरह बुक करें ऑनलाइन पास, देखें पूरा प्रोसेस

आंखों का ऑपरेशन कराएं स्वामी प्रसाद मौर्य

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को आंखों के ऑपरेशन कराने की सलाह दी है. इसी के साथ कहा कि, स्वामी प्रसाद भगवान के अस्तित्व को अस्वीकार कर रहे है. भगवान की नाराजगी से स्वामी प्रसाद मौर्य का राम नाम सत्य हो जाएगा. मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म और हिंदू शास्त्रों पर निशाना साथ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने विवादित बयान देते हुए हिंदू धर्म को धोखा बताया था. इस पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत दिखे और सपा नेता पर जमकर हमला बोला.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago