देश

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले अखिलेश यादव- हमें न्योता नहीं मिला, कांग्रेस-BJP दोनों एक

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में विपक्षी एकता में दरार पड़ता दिख रहा है. वो भी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में, जिसके लिए कहते हैं कि दिल्ली में सत्ता का रास्ता यूपी से ही निकलता है. 3 जनवरी को शुरू होने वाली इस यात्रा से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी की सुप्रीमो मायावती और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी दूरी बनाते दिख रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी की ओर से गाजियाबाद से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए तीनों दलों को न्योता भेजा गया था, लेकिन तीनों नेताओं में से किसी ने अभी तक सहमति नहीं दी है. जयंत चौधरी ने पहले से कार्यक्रम तय होने की बात कही है.

हमें न्योता नहीं मिला, कांग्रेस-BJP दोनों एक- अखिलेश

इस बीच अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का सवाल किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे. अखिलेश ने कहा कि मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है, हमारी विचारधारा अलग है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक है. जबकि मायावती की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है. हालांकि कांग्रेस के नेताओं को अभी भी भरोसा है कि तीनों नेता राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे.

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे चरण को शुरू होने में बस कुछ दिन बचा है. अखिलेश, मायावती और जयंत ने इस यात्रा में शामिल होने की हामी नहीं भरी है. ऐसे में सवाल है कि क्या 2024 से पहले ही विपक्ष की मोदी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश नाकाम हो गई? क्या विपक्षी एकता सिर्फ कहने के लिए रह गया है.

राहुल गांधी की इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को वापस लाना है. साथ ही विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने की कोशिश है. क्योंकि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पता है कि मोदी के खिलाफ वो अकेले कुछ नहीं कर पाएगी. इसीलिए विपक्षी एकता पर जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन- कांग्रेस की चिठ्ठी पर CRPF का जवाब

राहुल गांधी के मंच पर सभी दलों को साथ लाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन कांग्रेस की इस कोशिश को फिलहाल कहीं न कहीं झटका लगता दिख रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago