देश

Ayodhya: “जाना या ना जाना पर्सनल च्वॉइस…” राम मंदिर उद्घाटन में जाने के सवाल पर बोले अखिलेश, सरकार पर लगाए कई आरोप

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है तो वहीं इस पर लगातार सियासत जारी है. मंदिर उद्घाटन में जानें को लेकर जहां कांग्रेस ने साफ इंकार कर दिया है तो वहीं अयोध्या जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि,” किसी का जाना या न जाना निजी मामला है.” तो वहीं कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि अलायंस की बात अच्छे माहौल में हो रही है. बहुत जल्द नतीजा सामने आयेगा.

‘भूमाफिया का काम कर रहे हैं BJP के लोग’

लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन को लेकर यूपी में सियासत जारी है. पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी के लोग भूमाफिया का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हर एक जिले में अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन कब्जा कर रहे हैं. अखिलेश ने ये भी कहा कि, सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिये एनकाउंटर की बात करती है. इसी के साथ अखिलेश ने कहा कि, यूपी में निवेश नहीं हो रहा है और आने वाले समय में हम लोग बीजेपी का मुकाबला करेंगें. इसी के साथ सपा प्रमुख ने कहा कि, आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि हर चीज महंगी हो रही है. बिजली महंगी है, हमारे किसानों को अपना खेत बचाना पड़ रहा है. स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है. अखिलेश ने अपने शासनकाल की बात याद दिलाते हुए कहा कि, सपा सरकार में जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाया गया था वो भी आज नहीं चलाए जा रहे हैं. बड़े पैमाने पर लूट भाजपा सरकार में हो रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: वीडियो कॉल के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

‘बड़े पैमाने पर बढ़ी बेरोजगारी’

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि, बीजेपी ने पूरे देश के किसानों को सपना दिखाया लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है. तो वहीं विहिप से अध्यक्ष आलोक कुमार के इस बयान पर कि अखिलेश यादव को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण डाक से भेजा जाएगा, इस पर सपा नेता ने कहा कि हम भी डाक से जवाब भेज देंगे. साथ ही लोकसभा की तैयारी को लेकर कहा कि, “वोटर लिस्ट जो 22 जनवरी को प्रकाशित होने जा रही है, उसमे जो हमारा वोट कट गया है या जो बढ़ने से छूट गया है उसकी तैयारी हम लोग अभी से विधानसभा स्तर पर करेंगे. तो वहीं अलग-अलग राज्यों में हो रही छापेमारी को लेकर बोले कि, चुनाव है छापेमारी होती रहेगी. इसी के साथ आगे बोले कि, “निवेश के जो सपने भाजपा ने दिखाए थे कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आएगा, कितना निवेश पहुंचा है और उससे कितनी नौकरी, कितने लोगों को रोजगार मिला है ये सरकार के पास कोई डेटा नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

17 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

25 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

36 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

53 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

56 minutes ago