Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: वीडियो कॉल के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शाम को करीब साढ़े पांच बजे रूम मेट छात्रा को किसी युवक ने फोन कर बताया कि अंशिका से झगड़ा हो गया है और वह गुस्से में फांसी लगाने की बात कह रही है.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक महिला छात्रावास में एक छात्रा ने वीडियो कॉल पर किसी से बात करते हुए फांसी लगाकर जान दे दी है. इस घटना से विश्वविद्यालय में हड़कम्प मच गया है. घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है और छात्रा बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) थर्ड इयर की छात्रा थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है तो वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस की मर्च्युरी पर रखवा दिया है और आगे की जांच जारी है.

तो दूसरी ओर छात्रा की आत्महत्या से मौके पर अन्य हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी भी मौके पर पहुंच गए और कुलपति को बुलाने की मांग को लेकर शव ले जा रही ऐंबुलेंस को रोक लिया. तो वहीं बताया गया कि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय हरदोई निरीक्षण पर गए हुए हैं. तो वहीं प्रो.आलोक कुमार राय ने मीडिया को बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच कर रही है. तो वहीं बाद में कुलपति हॉस्टल पहुंचे और वहां रहने वाली अन्य छात्राओं से मुलाकात की. इसके बाद छात्रों का हंगामा शांत हुआ. वहीं एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि छात्रा के फोन को कब्‍जे में ले कर जांच शुरू कर दी गई है. आत्महत्या की वजह जानने के लिए छात्रा जिस शख्स से बात कर रही थी उसे थाने बुलाया गया है. वह उसका दोस्त बताया जा रहा है. तो वहीं अंशिका का परिवार भी प्रयागराज से लखनऊ के लिए निकल चुका है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े-Ayodhya Ram Mandir: 20 जनवरी से अयोध्या में नहीं मिलेगा इन लोगों को प्रवेश…सुरक्षा व्यवस्था व पूरे समारोह को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किया ये निर्देश

किसी से हुआ था झगड़ा

इस घटना को लेकर एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अशोक अग्रहरि एक माइक्रो फाइनैंस कंपनी में अकाउंटेंट हैं. उनकी बेटी अंशिका (23) एलयू में बीएफए थर्ड इयर की छात्रा थी. मनीषा सिंह ने आगे बताया कि तिलक महिला छात्रावास के अपाला ब्लॉक के एफ 10 रूम में अंशिका दो छात्राओं के साथ रहती थी. बुधवार शाम दोनों छात्राएं शॉपिंग के लिए हजरतगंज चली गईं, जबकि अंशिका कमरे में अकेले थी. इसी दौरान शाम को करीब साढ़े पांच बजे रूम मेट छात्रा को किसी युवक ने फोन कर बताया कि अंशिका से झगड़ा हो गया है और वह गुस्से में फांसी लगाने की बात कह रही है. इस पर दोनों छात्राओं ने पड़ोस के कमरों में रहने वाली छात्राओं को तुरंत अंशिका के कमरे में जाकर देखने को कहा. पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि जब पड़ोसी छात्राएं अंशिका के कमरे में पहुंची तो वह अंदर से बंद मिला. दरवाजा खुलवाने के लिए बहुत कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया तो फिर रोशनदान का शीशा तोड़ गया तो अंदर का नजारा देखकर अन्य छात्राएं सिहर उठीं. अंशिका कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी. घटना के बाद छात्रावास में हड़कम्प मच गया. फिर छात्राओं ने अंशिका को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

जांच में जुटी फारेंसिक टीम

बता दें कि छात्रावास में छात्रा के सुसाइड के बाद मौके पर तुरंत एडीसीपी मनीषा सिंह के साथ ही हसनगंज और महानगर थाने की भी पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई और फिर फरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है. छात्रा का टेबल पर रखा फोन भी कब्जे में ले लिया गया है तो वहीं पुलिस ने बताया कि फोन पर वीडियो कॉल चल रही थी. इससे साफ होता है कि छात्रा ने वीडियो कॉल के दौरान ही फांसी लगाई है. पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया है और छात्रा के पिता अशोक से संपर्क किया गया गया है. जहां प्रयागराज से अंशिका के परिजन लखनऊ पहुंचने के लिए निकले हैं तो वहीं घटना के बाद अशोक से जानकारी मिलने के बाद लखनऊ में ही रहने वाले एक रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital