देश

Akshata Murty Goa Visit: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी छुट्टियां मनाने पहुंचीं गोवा, मुलाकात के बाद सुर्खियों में आया मछुआरा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी दोनों बेटियों और मां सुधा मूर्ति के साथ गोवा के बीच पर छुट्टियां मनाती नजर आईं. अक्षता मूर्ति और उनके माता-पिता – इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखिका सुधा मूर्ति – को हाल ही में गोवा में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अक्षता को अपनी दोनों बेटियों के साथ दक्षिण गोवा के बेनाउलिम बीच पर देखा गया, जो राज्य की राजधानी पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर है.

मछुआरों ने कहा-बेहद सादगी से पेश आईं

बता दें अक्षता के पिता नारायणमूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं. स्थानीय मछुआरों ने कहा कि अक्षता ने अपने बच्चों के साथ वाटर स्पोर्ट्स किए. उन्होंने करने से पहले इनके सुरक्षित होने के बारे में पूछा. उन्होंने पूछा की क्या ब्रिटेन से यहां ओर भी लोग आते हैं?

फ्रांसिस फर्नांडीस नाम के एक मछुआरे, जिसे स्थानीय रूप से पेले के नाम से जाना जाता है, उन्होंने बताया कि उसने तुरंत यूके फर्स्ट लेडी की पहचान की जब वह सोमवार (13 फरवरी, 2023) को लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण में वाटर स्पोर्ट्स के बारे में पूछताछ करने के लिए उसके पास पहुंची.

ये भी पढ़ें- Weather Update: देश के कई हिस्सों तेजी से बदल रहा मौसम, जानिए- आपके इलाके का हाल

“अक्षता ने पूछा, क्या गोवा में वाटर स्पोर्ट्स सुरक्षित है?”  पेले ने उनसे कहा, ‘मैडम, यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है और मैं आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखूंगा यदि वे वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहते हैं’,” उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि भारत के हर राजनेता को उनसे सीखना चाहिए. वे जमीन से जुड़े हुए हैं.” पेले ने पहले प्रसिद्धि तब हासिल की थी जब उन्होंने दक्षिण गोवा समुद्र तट पर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की मेजबानी की थी.

बेटियों ने किया जमकर एन्जॉय

गौरतलब है कि अक्षता और सुनक की साल 2009 में शादी हुई थी। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का और कृष्णा हैं.  मछुआरों ने कहा कि दोनों बच्चियां वाटर स्पोर्ट्स को लेकर काफी उत्साहित थी और उन्होंने इसे खूब एन्जॉय किया. मछुआरों के मुताबिक अक्षता बेहद सरलता से उनके बीच रहीं. उन्होंने गोवा में पयर्टन स्थल के बारे में पूछा.

Dimple Yadav

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

1 minute ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

5 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago