देश

Lucknow: अब पंखा नहीं बनेगा मौत का ‘फंदा’, AKTU के इनोवेशन हब का कमाल, मिला इंडियन पेटेंट

Lucknow: पूरी दुनिया में हर साल काफी संख्या में लोग किसी न किसी कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेते है. भारत में भी ये आंकड़ा कम नहीं है. ज्यादातर मामलों में आत्महत्या करने वाले छत के पंखे का सहारा लेता है. पंखे पर फंदा लगाकर अपनी समस्याओं से परेशान लोग आत्महत्या कर लेते हैं. मगर अब ऐसा नहीं होगा. पंखा मौत का फंदा नहीं बनेगा. दरअसल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह ने एक खास तरह का स्मार्ट डाउन रॉड बनाया है. इस रॉड के सहारे पंखा लटकाने के कई फायदे होंगे.

40 किलो का वजन होते ही पंखा आ जाएगा नीचे

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल लैच मैकेनिज्म का प्रयोग करके बनाया गया यह रॉड अपने आप में खास है. इसमें तीन दो-दो फीट के स्टील रॉड का प्रयोग किया गया है. रॉड के सबसे उपरी हिस्से में स्प्रिंग और मैग्नेट कपलर का यूज किया गया है. इस रॉड पर पंखा लटकाया जाएगा. खास बात ये है कि इस पर 40 किलो या इससे ज्यादा का भार होते ही रॉड खुल जाएगा और पंखा नीचे चला आयेगा. ऐसे में पंखे का इस्तेमाल फांसी पर लटकने वाले के लिए यह काम नहीं आयेगा.

पढ़ें इसे भी- Karauli Sarkar Baba: किसान नेता से आयुर्वेदिक डॉक्टर और फिर झाड़-फूंक बाबा… आम जनता से लूटपाट मचाने वाला संतोष सिंह भदौरिया इस तरह बना करौली सरकार बाबा

साफ-सफाई करने में नहीं होगी कोई दिक्कत

पंखे की साफ-सफाई का काम जोखिम भरा होता है. सफाई के लिए सीढ़ी का यूज किया जाता है या तो फिर मेज और स्टूल का सहारा लेना पड़ता है. इस दौरान कई बार गिरने का खतरा तो रहता भी है करेंट लगने का डर भी होता है. मगर इस खास तरह के स्मार्ट रॉड में पंखा टंगा होने साफ-सफाई काफी आसान हो जाएगा. पंखे के पास नहीं जाना होगा, यानी छत पर टंगे पंखे तक पहुंचने के लिए किसी स्टूल आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि पंखा ही नीचे आ जाएगा. सफाई करने के लिए बस किसी डंडे से पंखे को नीचे से पुश करना होगा. इसके बाद रॉड धीरे-धीरे खुलता जाएगा और पंखा नीचे आ जाएगा. इसी तरह सफाई के बाद पंखे को ऊपर करने पर रॉड अपने आप छोटा हो जाएगा. इस स्मार्ट रॉड का पेटेंट हो गया है. बस अब इसे कॉमर्सलाइज कराने पर जोर दिया जा रहा है. अर्थात जल्द ही ये बाजार में उपलब्ध होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

9 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

19 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

27 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

31 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

41 minutes ago