मनोरंजन

Diljit Dosanjh On Kangana Ranaut: ‘मेरा पंजाब फलता-फूलता रहे’ कंगना के बयान पर दिलजीत दौसांझ ने तोड़ी चुप्पी

Diljit Dosanjh On Kangana Ranaut: कुछ दिनों पहले ही पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है. वहीं कंगना के ताने के बाद दिलजीत ने भी सोशल मीडिया पर एक  पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है.

कंगना की चेतावनी के बाद दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी

दिलजीत ने कंगना को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पंजाबी में लिखा, “मेरा पंजाब फले फूले” दिलजीत ने अपने पोस्ट में हाथ जोड़ने वाला इमोजी को भी ड़ाला है. हालांकि कंगना के पोस्ट पर कोई सीधा रिएक्शन नहीं देखने को मिला है.

कंगना ने दिलजीत को दी चेतावनी

वहीं कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिलजीत को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की भी चेतावनी दी थी. कंगना ने ‘पोल्स आ गई पोल्स’ शब्द का इस्तेमाल किया जो पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें दिलजीत दोसांझ को चेतावनी देते हुए कहा गया कि, “खालिस्तानियों का समर्थन करने वाले सभी याद रखें कि अगला नंबर आपका ही आने वाला है, पोल आ गई है. आगे कंगना ने कहा कि यह वह समय नहीं है जब कोई कुछ भी करता था. देश से गद्दारी या तोड़ने की कोशिश अब महंगी पड़ने वाली है, यहां पुलिस है. अब वे जो चाहें कर सकते हैं. देश के साथ गद्दारी करना चाहते हैं या इसे बर्बाद करना चाहते हैं. यह आपको महंगा पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- Tiger 3 में भी सनसनी फैलाएगा ‘पठान’, Salman Khan संग एक्शन करते दिखेंगे Sharukh Khan, शूटिंग के लिए बन गया है बड़ा सेट

कंगना और दिलजीत के बीच की जंग साल 2020 में शुरू हुई थी

दिलजीत दोसांझ और कंगना के बीच सोशल मीडिया का ये जंग 2020 में शुरू हुआ था जब दिलजीत ने किसान विरोध में भाग लेने वाली एक बुजुर्ग सिख महिला शाहीन बाग दादी होने का झूठा दावा करने के लिए उन्हें सही किया है , वही महिला है जो बिलकिस बानो है. दोनों के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया जहां दोनों ने एक-दूसरे को खूब निशाने पर लिया था. और आज भी ये जंग लगातार जारी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago