देश

अलकायदा: लादेन ने जिस आतंकी संगठन की नींव रखी, उससे जुड़े 11 आरोपी हिरासत में; दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अलकायदा इन द इंडियन सबकांटिनेंट (AQIS) के झारखंड माड्यूल के खिलाफ दर्ज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में जांच के लिए 90 दिनों का और समय दे दिया है.

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने जांच की अवधि बढ़ाने की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस की याचिका को मंजूर कर लिया. इससे पहले, पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने जांच की अवधि को 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन करने से इनकार कर दिया था, जिसे दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

अरेस्ट किए गए आरोपी और मामला

इस मामले में रांची के डॉक्टर इश्तियाक समेत 11 आरोपी हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस, झारखंड, राजस्थान और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में एक माड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था. अदालत ने 12 सितंबर को पुलिस की पूछताछ के बाद एक्यूआईएस माड्यूल के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

ये आरोपी रांची, झारखंड के डॉक्टर इश्तियाक के कथित नेतृत्व वाले प्रशिक्षण माड्यूल के सदस्य हैं. न्यायिक हिरासत में आरोपियों में अनामुल अंसारी, शहनाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, हसन अंसारी, अरशद खान, उमर फारूक, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोतीउर रहमान, रहमतुल्लाही और फैजान अहमद शामिल हैं. इन्हें अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था.

1988 में लादेन ने रखी थी बुनियाद

अलकायदा एक आतंकवादी संगठन है, जिसकी बुनियाद 1988 में ओसामा बिन लादेन और अब्दुल्ला य़ादिर ने अफगानिस्तान में रखी थी. इसका उद्देश्य इस्लामिक उग्रवाद फैलाना और पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका के खिलाफ जिहाद छेड़ना था. अलकायदा का सबसे घातक हमला 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर किया गया था, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद अमेरिका ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध (वॉर ऑन टेरर) शुरू किया.

कुछ ही वर्षों में अमेरिका ने अलकायदा की कमर तोड़ डाली. हालांकि, कई ग्‍लोबल एक्‍सपर्ट ऐसा मानते हैं कि अलकायदा की कई शाखाएं और माड्यूल दुनिया भर में फैले हुए हैं. अलकायदा का मुख्यालय कभी अफगानिस्तान में था, लेकिन अब यह विभिन्न देशों में सक्रिय शाखाओं के रूप में कार्य करता है. अलकायदा के कड़ी विचारधारा के अनुसार, यह मानता है कि मुस्लिम समुदाय को “पूर्णत: इस्लाम” की दिशा में लाना चाहिए, और इसके लिए वह जिहाद का समर्थन करता है.

2014 में शुरू किया गया था AQIS

अलकायदा इन द इंडियन सबकांटिनेंट (AQIS) इसी अलकायदा की एक शाखा है, बताया जाता है कि ये शाखा 2014 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप में इस्‍लामिक जिहाद को बढ़ावा देना था.

  • भारत एक्‍सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago