देश

Ayodhya: इस तारीख को रामलला के दर्शन करने बस से जाएंगे UP के सभी विधायक, सपा ने रखा मस्जिद जाने का प्रस्ताव, स्पीकर ने दी ये प्रतिक्रिया

Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद से ही लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद 23 जनवरी को मंदिर के पट आम जनता के लिए खोल दिए गए थे, तभी से प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. तो इसी के साथ ही देश के अन्य राज्यों की भाजपा सरकार भी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ में रामलला के दर्शन करने के लिए एक-एक कर पहुंच रही है. मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन किए थे. तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि, यूपी विधानसभा के सभी सदस्य 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे.

इस सम्बंध में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में सूचना देते हुए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है. बता दें कि यूपी के सभी विधायक राजधानी लखनऊ से बस से सफर करते हुए अयोध्या धाम जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, बस लखनऊ विधानसभा से सुबह करीब आठ बजे रवाना होगी. सभी विधायक अपनी पत्नी/पति को अयोध्या लेकर जा सकेंगे. तो वहीं बजट सत्र के दौरान विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को भी धन्यवाद दिया जा चुका है. हालांकि इसका सपा के 14  विधायकों ने विरोध किया था. तो वहीं बजट को योगी सरकार ने पेश करने से पहले भगवान राम को समर्पित किया था.

ये भी पढ़ें-Lucknow: टैंकर का एक्सीडेंट होने पर तेल लूटने के लिए दौड़े बड़े और बच्चे, किसी ने उठाई बाल्टी तो कोई लेकर आया बोतल

सपा विधायक ने दिया ये आमंत्रण

बता दें कि, जब विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सभी दलों के विधायकों को राम मंदिर जाने के लिए आमंत्रित किया. इस पर सपा के विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मस्जिद भी बन रही है, इसलिए वहां भी जाने की व्यवस्था को शामिल किया जाए. इसके तुरंत बाद ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब मस्जिद बन जाएगी तब वहां भी जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा तो लोग जा सकते हैं.

सीएम योगी को लिखा पत्र

बता दें कि मंगलवार को यानी कल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे. करीब 70 लोग विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे थे और दर्शन पूजन किए. इस मौके पर पेमा खांडू ने कहा कि मैं 2 साल पहले अयोध्या आया था. उस वक्त राम मंदिर का निर्माण चल रहा था. राम मंदिर के निर्माण मैं बहुत उत्साहित हूं. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ये भी बताया कि, अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न और अरुणाचल भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

39 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

1 hour ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

1 hour ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago