पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
हनु मान ने 26वें दिन भी किया करोड़ो में कलेक्शन
Hanu Man Box Office Collection: तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने आखिरकार दुनियाभर में अपना झंडा गाड़ ही दिया. फिल्म को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है और इस फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए पिछले कई दिनों ‘हनुमान’ संघर्ष कर रही थी. तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ पहले दिन से चर्चा बटोर रही है. कम बजट में मेकर्स ने शानदार फिल्म बनाई है. इस फिल्म ने महेश बाबू स्टारर ‘गुंटूर कारम’ सहित कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है और जमकर कमाई कर रही है. ‘हनुमान’ ने कहानी के साथ- साथ अपने जबरदस्त वीएफएक्स के लिए हर किसी का ध्यान खींचा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की ‘हनुमान’ ने रिलीज के 26वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि बाद में टक्कर देने के लिए कई दूसरी फिल्म भी मुकाबले में आई लेकिन फिर भी ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जड़े कमजोर नहीं पड़ने दी. ऐसे में फिल्म के कमाई की बात करें तो ‘हनुमान’ ने पहले हफ्ते में 89.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में 60.6 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे हफ्ते में ‘हनुमान’ ने 29.95 करोड़ का कलेक्शन किया है.
‘हनुमान’ ने रिलीज के चौथे दिन 1.18 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब ‘हनुमान’ की रिलीज के 26वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है.‘हनुमान’ ने रिलीज के 26वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘हनुमान’ की कुल कमाई अब 190.93 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:शादी के 11 साल बाद ईशा देओल-भरत तख्तानी ने तोड़ लिया रिश्ता, ऐसे चला पता
‘हनुमान’ने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. ये फिल्म रिलीज के 26 दिन के बाद भी वर्ल्डवाइड करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. इतना ही नहींं ‘हनुमान’ की दुनियाभर में हुई कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है. जिसके मुताबिक तेजा सज्जा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ‘हनुमान’ का कुल कलेक्शन अब 300.23 करोड़ रुपये हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…