दुनिया

चिली में शोक की लहर, पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत, इलाके में हो रही थी बारिश

चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा का चिली में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया, जिसके बाद से ही चिली में शोक की लहर है. कल मंगलवार को उनके कार्यालय के एक बयान के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दक्षिणी चिली के लॉस रियोस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पूर्व राष्ट्रपति होने के अलााव वे एक अरबपति टाइकून भी थे. 74 वर्षीय पिनेरा की मृत्यु लागो रैंको में हुई. यह जगह इस देश में छुट्टियां मनाने के लिए जानी जाती है.

इलाके में हो रही थी बारिश

चिली की आंतरिक मंत्री कैरोलिना तोहा के अनुसार, इसमें चार यात्री सवार थे, जिनमें से तीन टक्कर के बाद किसी तरह से बच गए और फिलहाल “खतरे से बाहर” हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय आसपास के क्षेत्र में काफी बारिश हो रही थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना में मौसम का योगदान था या नहीं.

2018-2022 तक चिली के राष्ट्रपति

चिली की नौसेना ने दुर्घटनास्थल से पिनेरा का शव बरामद किया. 74 साल के पिनेरा 2010 से 2014 और फिर 2018-2022 तक चिली के राष्ट्रपति रहे हैं. पिनेरा ने चिली और संयुक्त राज्य अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत नेता का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक का आदेश दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कब शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर वरुण घोष ने भगवद गीता पर ली शपथ, ऐसा करने वाले पहले भारतीय, ऑस्ट्रेलियाई PM ने दी शुभकामनाएं

आग की संकट से जूझ रहा देश

देश पहले से ही जंगल की आग के कारण राष्ट्रीय शोक की स्थिति में था, जिसे अब तक सबसे घातक माना जाता है और 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
आंतरिक मंत्री तोहा ने एक बयान में कहा, “चिली सरकार इस त्रासदी पर अपना आघात व्यक्त करती है और पूर्व राष्ट्रपति के परिवार, उनके करीबी लोगों, बल्कि सभी चिलीवासियों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करती है.”

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago