देश

बिहार की बेटी बनी त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री, वीडियो में देखिए कैसा दिखता है कमला प्रसाद बिसेसर का गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताया था. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बिहार की बेटी भी कहा.

पीएम ने कमला प्रसाद को बिहार की बेटी बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर जिले में रहते थे. कमला जी स्वयं भी वहां जा चुकी हैं. लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ आयोजित हुआ. मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं महाकुंभ का जल अपने साथ लाया हूं. मैं कमला जी से अनुरोध करता हूं कि वह सरयू नदी और महाकुंभ का यह पवित्र जल यहां की गंगा धारा को अर्पित करें.” गौरतलब है कि कमला प्रसाद-बिसेसर ने 2012 में बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के भेलूपुर गांव, जो उनके पूर्वजों का पैतृक स्थान है, का दौरा किया था.

2012 में परिजनों से मिलने आईं थीं पीएम बिसेसर

बताया जाता है कि सन् 1890 के आसपास कमला प्रसाद बिसेसर के पूर्वज गिरमिटिया मजदूर के रूप में त्रिनिदाद और टोबैगो गये थे और वहीं के होकर रह गये. 2012 में जब पहली बार कमला टी एंड टी की बनी थी तब वे अपने पैतृक गांव परिजनों से मिलने आईं थीं.

संवाददाता प्रशांत राय ने लिया जायजा

इसी कड़ी में भारत एक्सप्रेस संवाददाता प्रशांत राय ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के पैतृक गांव भेलूपुर जाकर जायजा लिया.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 minute ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

15 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

16 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

21 minutes ago