देश

Ambedkarnagar: छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों को पुलिस ने मार दी गोली, छेड़छाड़ के दौरान हुई थी मौत

Ambedkarnagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां छात्रा का दुपट्टा खींचने के मामले में गिरफ्तार तीनों मनचले आरोपियों को पुलिस ने गोली मार दी है. शुक्रवार को अंबेडकर नगर में मनचलों ने साइकिल से घर लौट रही कक्षा 12 की छात्रा का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच गिर गई थी और दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने छात्रा को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. रविवार को तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की. आरोप है कि तीनों ने पुलिसकर्मियों से बंदूक छीनने की कोशिश भी की थी, इसी के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें गोली मार दी है. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर मे गोली लगी है तो वहीं तीसरे आरोपी ने भागने की कोशिश की तो गिरने की वजह से उसका पैर टूट गया है. फिलहाल पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दरअसल गिरफ्तार मनचलों को यूपी पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी. तभी बसखारी के पास पेशाब करने के बहाने से मनचलों ने गाड़ी रुकवाई और पुलिस की गाड़ी रुकने के बाद तीनों मनचले सिपाही की राइफल छीन कर भागने की कोशिश करने लगे इसी के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों घायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ambedkarnagar: सड़क पर साइकिल से जा रही छात्रा का शोहदे ने खींचा दुपट्टा, सड़क पर गिरने के बाद बाइक ने रौंदा, Video Viral

जानें क्या है मामला?

बता दें कि घटना शुक्रवार की है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ- साफ दिखाई दे रहा है कि, दो छात्राएं साइकिल से सड़क के किनारे पर चल रही है कि एक बाइक सवार मनचला पीछे से आता है और दोनों में से एक छात्रा का दुपट्टा तेजी से खिंचता है, जिससे छात्रा की साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में आ जाती है और पीछे से आ रही बाइक से तेज टक्कर हो जाती है और छात्रा सड़क पर गिर जाती है. बताया जा रहा है कि बाइक के उसके सिर पर चढ़ने की वजह से बहुत खून बह गया था, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते वक्त ही मौत हो गई.

पढ़ने में होशियार थी मृतका

वहीं दूसरी ओर मृतक लड़की के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि, बेटी बायोलॉजी की स्टूडेंट थी. वह पढ़ाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना चाहती थी. लड़की के पिता ने बताया कि कई दिनों से शोहदे उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे. उन्होंने एक हफ्ते पहले मौखिक तौर पर पुलिस से इन मनचलों की शिकायत की थी. अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई कर देती तो उनकी बेटी जिंदा होती. लड़की के पिता के मुताबिक, उसकी माता का 8 साल पहले ही देहांत हो चुका है. पढ़ाई करने के अलावा वह घर के काम भी किया करती थी.

मृतका की सहेली ने बताई आंखों देखी

मृत छात्रा के साथ ही दूसरी साइकिल से जा रही उसकी सहेली ने रोते हुए बताया कि वह दोनों स्कूल से लौट रही थी. तभी शाहबाज, फैसल और एक अन्य लड़का उनका पीछा करने लगे. वो कई दिनों से पीछा कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को उसकी सहेली का दुपट्टा खींच लिया, जिसके बाद वह साइकिल से गिर गई. पीछे से आकर फैसल ने उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी. सहेली ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो उसकी दोस्त के मुंह से खून निकल रहा था और वह कुछ बोल नहीं पा रही थी. जब उसे हॉस्पिटल लेकर गए तो उसको मृत घोषित कर दिया गया.

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है मामला

अंबेडकरनगर के एसपी अजीत सिन्हा ने मीडिया को बताया कि जब आरोपी शाहबाज और फैसल को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. तभी आरोपियों ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगी है. एक आरोपी का पैर टूट गया है. तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

54 seconds ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago