खेल

Asia Cup 2023 Final: भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप ट्रॉफी (Asia Cup 2023) पर कब्जा जमा लिया है. भारत को एशिया कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के लिए 51 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 23 और शुभमन ने 27 रनों की पारी खेलकर भारत को 7वें ओवर में ही जीत दिला दी. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए सिराज और हार्दिक की गेंदबाजी के आगे 50 रनों पर सिमट गई थी. फाइनल में घातक गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके.

सिराज ने बरपाया कहर

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कुशल परेरा को पवेलियन भेज दिया. वहीं दूसरे छोर से सिराज भी शानदार गेंदबाज कर रहे थे. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में निशंका, समरविक्रमा, असलंका और धनंजय डीसिल्वा को पवेलियन भेज मेजबानों की कमर तोड़ दी. इसके बाद शनाका के स्टंप्स बिखेरकर सिराज ने 5 विकेट पूरे कर लिए. जबकि मेंडिस को भी पवेलियन भेज सिराज ने श्रीलंका की रही-सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

हार्दिक ने भी झटके 3 विकेट

दूसरी तरफ, हार्दिक पंड्या ने भी 2.2 ओवरों में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की टीम को 50 रनों पर ढेर कर दिया. भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मेजबान श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. मेजबान टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए और दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Asia Cup 2023 Final: सिराज की आंधी में उड़ी श्रीलंका, फाइनल में 50 रनों पर सिमटी टीम

टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका:

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दाशुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

3 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

21 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

28 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

37 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

38 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

53 minutes ago