पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाला रोड शो एवं शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भारी वर्षा की संभावना और उसके कारण होने वाली परेशानियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को होने वाले शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. लेकिन, उनके भोपाल के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘लालपुर में लाखों लोगों के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना थी. लेकिन भारी वर्षा के अनुमान के बाद इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया है.’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि भारी वर्षा के कारण लोगों को परेशानी न हो. सीएम शिवराज ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया आगमन की नई तिथि शीघ्र ही तय होगी.’’ सीएम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है. भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे.’’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन – भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर, को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री भोपाल में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प को लेकर देश के 3,000 बूथ भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 10 लाख बूथों से डिजिटली जुड़े रहेंगे.
मुख्यमंत्री चौहान ने लाल परेड ग्राउंड पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया. वहीं, भाजपा के एक नेता ने कहा कि हालांकि, 27 जून को भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक पीएम मोदी का करीब 300 मीटर का रोड शो यहां हो रही भारी बारिश को देखते हुए रद्द कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…