अरुण भीमावद व ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश के शाजापुर से पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता अरुण भीमावद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादित बयान दिया है. केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता अपना आपा खो बैठे. इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नामर्द तक कह दिया.
शाजापुर जिले के पोलायकलां में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने मंच से भाषण देना शुरू किया तो उनके शब्दों को सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नामर्द तक कह दिया. इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भीमावद ने कहा, “2020 में हमारे कार्यकर्ताओं को जोश आया कि यह सरकार गिरनी चाहिए. कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया नामर्द, जो कांग्रेस नेता था, उस समय भगवान ने उन्हें सद्बुद्धि दे दी और वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए. इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ीं. ईश्वर ने हमारी बातों को सुना जनता की आवाज को सुना और कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना”
अपने भाषण के दौरान बीजेपी नेता ने दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस की सरकार गिराने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को चेतावनी देने के लहजे में कहा, “तू कितना भी घूम ले, इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है.”
वहीं भीमावद का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसना शुरू कर दिया है. एमपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने सिंधिया को नामर्द बताया। शाजापुर से भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष भी रह चुके है अरुण भीमावद। क्या उसूलों पर आंच आई?”
कुणाल चौधरी ने भी ट्वीट कर भाजपा नेता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पूर्व विधायक अरुण भीमावद समेत भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और बाकी की सच्चाई ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद बता सकते हैं. भाजपा नेताओं द्वारा प्रतिदिन बेइज़्ज़त होने के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के उसूलों पर आंच नहीं आ रही?”
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…