भारतीय सुरक्षा बल
Manipur Violence: मणिपुर में उग्रवादियों (Militants) की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उग्रवादियों के आतंक के बीच सोमवार को जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. जिरीबाम के बोरोबेकरा सबडिवीजन के जकुराधोर करोंग इलाके में सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया. इस कार्रवाई के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान भी घायल हो गया.
इस मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के बाद कुकी-जो काउंसिल (Kuki-Zo Council) ने 12 नवंबर को बंद का आह्वान किया है. अफवाहों पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिरीबाम जिले में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. यह कर्फ्यू सोमवार को संदिग्ध चरमपंथियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद लगाया गया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, जिरीबाम के जकुराडोर और बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के समीप स्थित CRPF कैंप पर हथियारबंद चरमपंथियों ने हमला किया. सुरक्षाबलों ने हमले के जवाब में तुरंत कार्रवाई की. इस मुठभेड़ के दौरान लगभग 40 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद 11 उग्रवादियों के शव बरामद किए गए.
मणिपुर पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में CRPF के जवान संजीव कुमार को गोली लगी है. फिलहाल उनका इलाज असम के सिलचर स्थित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए जिले में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिरीबाम जिला प्रशासन ने सोमवार को पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए, जो कि गैरकानूनी हो सकता है और ‘किसी भी व्यक्ति को अपने निवास स्थान से बाहर जाने’ की अनुमति नहीं दी.
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में बंदूक, तलवार, लाठी, पत्थर या अन्य घातक हथियार, धारदार वस्तु या किसी भी प्रकार की ऐसी वस्तुएं ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनका उपयोग आक्रामक हथियार के रूप में किया जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों की हत्या के विरोध में पहाड़ियों के कुकी-जो बहुल इलाकों में मंगलवार सुबह 5 बजे से ही बंद रखा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…