Categories: देश

Asad Encounter: भारी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफन हुआ असद, नाना ने निभाए रिवाज, नहीं पहुंच पाया माफिया अतीक

Asad Encounter: उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के साम्राज्य को ध्वस्त करने का सिलसिला यूपी में जारी है. इसी क्रम में उसके बेटे असद सहित कई गुर्गों को मुठभेड़ में यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया है. वहीं भारी सुरक्षा के बीच अतीक के बेटे असद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया. इस दौरान शाइस्ता के आने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन पुलिस के कड़े इंतजाम के चलते शाइस्ता अपने बेटे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची.

वहीं दफनाने से पहले कब्रिस्तान में दो महिलाएं बुर्का पहने पहुंची हैं, उनसे आई कार्ड मांगा गया तो उन्होंने आई कार्ड दिखाने से इंकार करते हुए कहा कि कब्रिस्तान के अंदर आने के लिए आई कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती. फिलहाल पुलिस इन दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पहले ये भी आशंका जताई जा रही थी कि अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाइस्ता सरेंडर भी कर सकती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उसके नाना ने अंतिम संस्कार के सारे रिवाज पूरे किए. बता दें कि अतीक की पत्नी शाइस्ता आज सरेंडर कर सकती है. वह भी उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी है और अभी तक फरार है. असद के साथ मुठभेड में मारे गए गुर्गे गुलाम का शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया है.

अतीक ने भी लगाई है कोर्ट में अर्जी

दूसरी तरफ, अतीक ने भी कोर्ट व पुलिस से बेटे की आखिरी झलक देखने के लिए गुहार लगाई है. अतीक के वकील की तरफ से रिमांड मजिस्ट्रेट के पास अर्जी दी गई है और बेटे के जनाजे में शामिल होने की अनुमति के लिए अनुरोध किया गया है. असद के जनाजे में शाइस्ता के पहुंचने की आशंका के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है. बुर्का पहने महिलाओं की खास चेकिंग के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी तैनात की गई है. वहीं कब्रिस्तान के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है. पूरे कब्रिस्तान को पीएससी और आरएएफ फोर्स ने घेर रखा है.

बता दें कि असद का शव अतीक के चकिया स्थित पुस्तैनी घर पर रखा गया था. यहीं से उसे दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया था.  कब्रिस्तान में दफनाने का रिवाज अदा करने तक अतीक के परिवार की ओर से कोई पहुंचा नहीं था.

ये भी पढ़ें: West Bengal: अमित शाह के जुबानी हमले का अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब, बोले- अगर बीजेपी ऐसा कर दे तो.. ‘राजनीति से संन्यास ले लूंगा’

दो गुर्गे हुए गिरफ्तार

अतीक अहमद के गुर्गे असाद कालिया और उसके भाई फैजान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि दोनों को उमरी गांव से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि कालिया माफिया अतीक का बेहद करीबी है. पुलिस सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि कालिया कई मामलों में वांछित था. पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago