देश

Maharashtra: रायगढ़ में भीषण दर्दनाक हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, राहत बचाव का काम जारी

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां शनिवार को एक बस खाई में गिर गई. जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे. घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्यों को लेकर जा रही निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी सुबह के करीब पांच बजे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास बस खाई में गिर जाने से ये हादसा हुआ. वहीं बताया जा रहा है कि यह खाई करीब 500 फीट गहरी है. 

‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी बस

खबरों के मुताबिक, बस मुंबई के गोरेगांव से ‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी. वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे. बस शनिवार को रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से निकली थी.

यह भी पढ़ें-  Japan: बम धमाके में बाल-बाल में बचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, सभा के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक गिरफ्तार

तीन जिलों के रहने वाले हैं लोग

वहीं रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक और घायल मुंबई के सायन, गोरेगांव और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल एसपी अतुल जेंडे ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है. पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की एक टीम और ट्रेकर का एक समूह फिलहाल बचाव अभियान में लगा हुआ है. खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किमी दूर स्थित है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago