देश

Weather Update: भीषण गर्मी से हो जाएं सावधान!, आने वाले दिनों में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम ?

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तरा भारत में एक बार फिर से गर्मी का सितम बढ़ने लगा है. राजधानी समेत तमाम राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. दिन में समय में कड़ाके की धूप हो रही है जिससे लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है. मौसम विभाग की मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में देश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत में चार से पांच दिन बाद मौसम बदलने के थोड़े आसार हैं. यहां तब दिन में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

वहीं, पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिनों में उत्तर भारत और दिल्ली एनसीआर का मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है. वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के आसार बन रहे हैं.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी दिल्ली में आज यानी 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ आज दिल्ली में हल्के बादल छाय रहे सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में राजाधानी में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- Delhi Hand Grenades: दिल्ली के होलंबी कलां इलाके में मिले कई हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर

40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कई हिस्सों में कड़ाके की धूप पड़ रही है. सड़क पर सूरज की तेज तपिश चेहरे को झुलसा देने का काम कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मध्य भारत और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है. पूर्वी भारत के कई हिस्सों जैसे पश्चिम बंगाल और दक्षिण-पूर्वी भारत में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है.

पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड, गुजरात, ओडिशा, बिहार और गोवा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की उम्मीद है. आंध्र प्रदेश में भी भयंकर गर्मी पड़ सकती है. हालांकि इन हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के लिए लू चलने को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

20 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

39 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

46 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

52 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago